Home विविध जाने पीरियड्स से जुड़ी इन मान्यताओं के पीछे का सच

जाने पीरियड्स से जुड़ी इन मान्यताओं के पीछे का सच

0

महिलायों की मासिक महावारी की समस्या से लगभग सभी अवगत है। इसे ज्यादातर पीरियड्स के नाम से जाना जाता है। हालांकि यह समस्या पूरी तरह से प्राकृतिक है, फिर भी इसे लेकर लोगों में अलग अलग तरह की अवधारनाएं बनी हुई है। देश के कई कोनो में तो महिलाओं के इन दिनो के दौरान उन्हें बहुत से ऐसे कामों से अलग कर दिया जाता है जिनका संबंध शुद्धता के साथ जुड़ा होता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीरियड्स का आना महिलाओं के लिए बेहद जरुरी होता है अगर यह न आएं या फिर इनके आने में देरी हो तो ऐसी स्थिति यह महिलाओं में कई तरह की बीमारियों की वजह बन सकता है। इस समस्या के प्रति लोगों की सोच में परिवर्तन लाने के लिए हाल ही बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने एक फिल्म पैडमैन भी बनाई थी। मगर इसके बावजूद पीरियड्स को लेकर लोगों की कुछ अजीबो गरीब मान्यताएं बनी हुई है जो कई वर्षों से चली आ रही है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही मान्यताओं के बारे में बताने जा रहें है।

यह भी पढ़े- पीरियड्स के दौरान ना कहें लड़कियों से यह बातें

मान्यताएं-

1. बहुत से लोगों का मानना है कि महावारी के समय महिलाएं अशुद्ध हो जाती है। इसलिए उन्हें रसोई में जाने व मंदिर में जाने से रोक दिया जाता है। मगर सच यह है कि ये बिल्कुल भी सच नही है, एक नैचुरल प्रक्रिया है जिसमें अनफर्टिलाइज अंडे शरीर से बाहर निकलते है। इनका शुद्धता व अशुद्धता से किसी भी तरह का कोई नाता नही है।

पीरियड्सImage source:

यह भी पढ़े- पीरियड्स के दौरान इन 10 खाद्य पदार्थों को कहें ‘ना

2. कुछ लोग ऐसा भी मानते है कि पीरियड्स के दौरान शारिरीक संबंध बनाने से स्त्रियां प्रेग्नेंट नही होती, जबकि ऐसा बिल्कुल भी नही है। यदि आप इस दौरान भी अन्सेफ इंटरकोर्स करते है तो प्रेग्नेंसी के पूरे पूरे चांसिस होते है।

Image source:

3. अधिकतर लोगों की सोच होती है कि अगर लड़कियों के पीरियड्स मिस हुआ है तो यकीनन वह प्रग्नेंट हो गई है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोचते है तो आपको बता दें कि आपकी सोच पूरी तरह से गलत है। इनके मिस होने के कारण मानसिक तनाव, सही खानपान की कमी और हार्मोन में चेंजिस आना भी होता है।

Image source:

4. पुराने लोगों की मानना है कि महावारी के समय स्त्रियों को गर्म पानी से नही नहाना चाहिए। मगर इस दौरान गर्म पानी से नहाना उनके लिए बेहद उपयोगी होता है क्योंकि इससे उनके शरीर की जकड़न और दर्द खत्म होती है।

Image source:

यह भी पढ़े- मासिक धर्म से जुड़ी इन बातों से अंजान हैं आप!

5. महावारी के समय अगर आप किसी से व्यायाम करने की बात करेंगी तो सामने वाला छुटते ही आपको इसे न करने की ही सलाह देगा, लेकिन यकीन मानिए यह करना आपके लिए पूरी तरह से सही और सुरक्षित है। इससे आपके शरीर का दर्द और जकड़पन दोनो को आराम मिलेगा।

Image source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version