Home विविध रिलेशनशिप टिप्स जानिये महिलाओं के कानूनी अधिकार और हल कीजिये खुद की समस्याएं

जानिये महिलाओं के कानूनी अधिकार और हल कीजिये खुद की समस्याएं

0

आज के समय में महिलायें हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर में खड़ी हैं। महिलायें अपने कॅरियर तथा जीवन के प्रति काफी गंभीर भी हो चुकी हैं। यही कारण है कि वे आज लगातार तरक्की करती जा रही हैं। लेकिन ऐसी भी बहुत सी महिलायें हैं। जिनका जीवन घरेलू हिंसा तथा यौन उत्पीड़न का पर्याय बन चुका है। आज देश के कई स्थानों पर लिंग असमानता भी देखने को मिलती है। इस प्रकार से देखा जाएं तो हमारे समाज में कई प्रकार की कुरीतिया हैं। इस प्रकार से देखा जाए तो महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सचेत होना ही पड़ेगा। देखा जाएं तो बहुत कम महिलायें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं। अतः आज हम आपके लिए महिलाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी लेकर आये हैं ताकी आप इनके प्रति जागरूक हो सकें। आइये जानते हैं इन अधिकारों के बारे में।

महिलाओं के क़ानूनी अधिकार-

महिलाओं के क़ानूनी अधिकारImage source:

1 – घरेलू हिंसा का अधिकार

यदि कोई महिला घरेलू हिंसा में फंस चुकी है तो वह भारतीय कानून के अनुसार अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इस कानून के अनुसार मां, पत्नी, बेटी या घर में रहने वाली किसी भी महिला के साथ घरेलू हिंसा करना अपराध माना गया है।

यह भी पढ़ें – 7 शिखर भारतीय महिलाएं जिनका समाज ने माना लोहा

2 – काम पर उत्पीड़न का कानून

यदि किसी महिला के साथ उसके काम किए जाने वाले स्थान पर किसी भी तरह का उत्पीड़न होता है तो वह यौन उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का अधिकार रखती है।

Image source:

3 – रात में गिरफ्तारी न होने का अधिकार

महिलाओं की सुविधा तथा सुरक्षा के लिए ही यह अधिकार उनको दिया हुआ है। इस अधिकार के अनुसार सूरज निकलने से पहले या डूबने के बाद किसी महिला को हिरासत में नहीं लिया जा सकता है। यदि ऐसा किया जाता है तो वह सिर्फ फर्स्ट क्लास के जज के आदेश पर ही संभव है।

Image source:

4 – संपत्ति पर अधिकार का कानून

इस अधिकार के अनुसार पुरुषों के साथ ही महिलाओं का भी पुश्तैनी संपत्ति पर अधिकार होता है। इसके अलावा विवाह के बाद महिला का अधिकार पति की संपत्ति पर भी होता है साथ ही महिला को यह भी अधिकार दिया गया है कि पति उसका भरण पोषण करे।

5 – छेड़छाड़ के खिलाफ अधिकार

यह अधिकार महिलाओ को उनकी सुरक्षा तथा मर्यादा को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। इस कानून के अनुसार यदि कोई महिला के साथ अभद्र व्यवहार करता है या अश्लील हरकत करता है अथवा छेड़छाड़ करता है तो महिला अपराधी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version