Home स्वास्थ्य खान पान और पोषण जानिये खरबूजा खाने के स्वास्थ्यवर्धक लाभ तथा गुण

जानिये खरबूजा खाने के स्वास्थ्यवर्धक लाभ तथा गुण

0

खरबूजा एक ऐसा फल है जिसे गर्मी के दिनों में खूब खाया जाता है। इससे हमारे शरीर को बहुत से स्वास्थ्यवर्धक लाभ मिलते हैं। आपको बता दें कि इसमें कैलोरी तथा शुगर की मात्रा काफी कम होती है, मगर इसमे विटामिन सी प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन हमें कैंसर तथा दिल की बीमारियों से बचाता है। इसके सेवन से हमारी त्वचा को भी बहुत फायदा मिलता है। असल में इसमें विटामिन ए भी भरपूर मात्रा में होता है जो कि हमे त्वचा की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक होता है। आइये जानते हैं कि आखिर क्यों खरबूजे का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।

1 – आंखों के लिए लाभकारी

आंखों के लिए लाभकारीImage source:

खरबूजे का सेवन आंखों के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। असल में इसमें बीटा केरोटीन पाया जाता है जोकि आंखों की रौशनी को बढ़ाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन ए भी होता है जो आपकी आंखों के लिए लाभदायक  माना जाता है। इस प्रकार से खरबूजा खाना आपकी आंखों के लिए बहुत लाभदायक होता है।

2 – ऊर्जा को बढ़ाता है

Image source:

खरबूजे का सेवन करने से आपको अतिरिक्त ऊर्जा मिलती है। यह आपके एनर्जी लेवल को बढ़ाता है। इसमें विटामिन बी पाया जाता है जो कि आपके अंदर ऊर्जा के स्तर बढ़ाने में सहायक होता है।

यह भी पढ़ें – जानें खूबसूरती को कैसे निखारता है खरबूजा

3 – वजन कम करने में सहायक

Image source:

यदि आप मोटापे से परेशान हैं तो आप खरबूजे का सेवन कर इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। खरबूजा कोलेस्ट्रॉल तथा फैट से मुक्त होता है। इसमें कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। इस प्रकार से यह आपके मोटापे को बढ़ने से भी रोकता है।

4 – शुगर में लाभदायक

Image source:

शुगर के पेशेंट को अक्सर भूख लगती रहती हैं। इसका कारण है कि इन लोगों के भोजन में शुगर की मात्रा कम होती है। शुगर के रोग से ग्रस्त व्यक्ति खरबूजे का जूस पी सकता है। यह उस व्यक्ति के लिए लाभदायक साबित होगा। डॉक्टर भी इसके जूस को लेने की सलाह देते हैं। यह जूस ब्लड में शुगर की मात्रा को कम करता है।

इस प्रकार बनाएं खरबूजे का जूस  –

Image source:

पहले आप आधा कटोरा खरबूजे का गुदा लें और उसको मिक्सर में मुलायम होने तक बलैंड कर लें। अब इसको एक गिलास में निकाल लें तथा पुदीने के कुछ ताजा पत्ते ऊपर से डाल कर एक आइस क्यूब भी इस जूस में डाल दें तथा इसे सर्व करें। इस प्रकार से देखा जाएं तो खरबूजा हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version