Home विविध जानें चेहरे के तिल की स्थिति के अनुसार उनका फलादेश

जानें चेहरे के तिल की स्थिति के अनुसार उनका फलादेश

0

आमतौर पर हर इंसान के शरीर के किसी न किसी हिस्से पर तिल होता ही है। मगर क्या आप इस बात को जानती हैं कि ये सभी तिल हमारे पिछले कर्मों के अनुसार बनते हैं। ज्योतिष शास्त्र वैसे तो इस बारे में और भी कई बातें बताता है, लेकिन आज हम आपको बता रहें हैं चेहरे के तिल की स्थिति के अनुसार उनका फलादेश। चेहरे के तिल अपने आप में बहुत कुछ कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में अलग अलग तिलों की स्थिति के अनुसार उनका अलग अलग फल बताया गया है। आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं इसके बारे में।

1 – माथे पर तिल

 माथे पर तिलImage source:

यदि किसी के माथे के बीच के स्थान पर तिल होता है तो वह मानव काफी परिश्रमी माना जाता है। इसके अलावा यदि माथे पर दायीं और तिल है तो वह व्यक्ति काफी धनवान माना जाता है जबकि माथे पर बायीं और का तिल व्यक्ति के स्वार्थी होने का लक्षण प्रकट करता है।

2 – भौंहो में तिल

Image source:

यदि किसी के भौंहो के बीच में कोई तिल होता है तो वह मानव काफी बुद्धिमान तथा चतुर माना जाता है। ऐसा व्यक्ति आर्थिक तौर पर मजबूत होता है तथा अपनी बुद्धिशीलता से वह सभी कार्यों को पूरा कर लेता है। भौंहो के बायीं और तिल का होना व्यक्ति के डरपोक स्वाभाव को प्रकट करता है। इसके अलावा दायीं और तिल का होना सुखमय वैवाहिक जीवन का प्रतीक माना जाता है।

यह भी पढ़ें – तिल व मस्सों से न हों परेशान, इन नुस्खों से होगा इनका परमानेंट इलाज

3 – आंखों पर तिल

Image source:

यदि किसी की दायीं आंख पर तिल होता है तो ऐसा मानव ईमानदार तथा मेहनती माना जाता है। जबकि बायीं और का तिल व्यक्ति के अहंकार का प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोग आशावादी भी मानें जाते हैं।

4 – गाल पर तिल

Image source:

जिन लोगों के बाएं गाल पर तिल होता है। वे लोग अधिक खर्च करने वाले तथा क्रोधी होते हैं। ऐसे लोगों में अहंकार भी पाया जाता है। जिन लोगों के दाएं गाल पर तिल होता है, वे लोग आक्रमक मानें जाते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version