Home विविध रसोई से घर पर बनाएं बबरू पूरी, जानें इसको बनाने की विधि

घर पर बनाएं बबरू पूरी, जानें इसको बनाने की विधि

0
बबरू पूरी

पूरियां आपने खूब बनाई और खाई होंगी, पर क्या आपने बबरू पूरी को कभी बनाया है। आपको बता दें कि बबरू पूरी को बनाने की एक अलग विधि होती है। इसमें आम पुरियों से अलग सामान डाला जाता है। यही कारण है कि इसका टेस्ट भी किसी आम पूरी से अलग होता है। आज हम आपको बबरू पूरी बनाने की विधि के बारे में बता रहें हैं। आइये जानते हैं इसको बनाने की विधि के बारे में।

सामग्री –

  • नमक- स्वादानुसार
  • गेहूं का आटा- 2 कप
  • तेल- आवश्यकतानुसार
  • पानी- आवश्यकतानुसार
  • साबुत उड़द दाल- 1 कप

यह भी पढ़ें – खट्टी मीठी चटपटी सेव पूरी

विधि –

सबसे पहले आप उड़द की दाल को भिगो कर रात भर के लिए रख दीजिये। सुबह को दाल को निकाल कर ग्राइंडर में दरदरा होने तक पीस दें। इसके बाद दाल को आटे के साथ मिलाए इसमे नमक डाल कर अच्छे से मिला दें। मिलाने के बाद इस आटे को गूथ लें। अब इसकी छोटी छोटी लोई बना लें। इसके बाद आप लोई के बीच दाल भर कर सही से बेल लीजिये। इस प्रकार से सारी पुरियों को बेल कर कड़ाई में डाल दीजिये तथा सुनहरा होने पर तले। इन पूरियों को गर्म गर्म सर्व करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version