Home विविध रसोई से बच्चो को घर पर बना कर खिलाएं Mango Ice Cream, जानें विधि

बच्चो को घर पर बना कर खिलाएं Mango Ice Cream, जानें विधि

0

गर्मी के मौसम में आम सभी को पसंद आते हैं। लेकिन अगर इस बार आप आम को एक अलग तरीके से खाना चाहती हैं तो घर पर बनाएं Mango Ice cream, यह आपके घर के हर सदस्य को पसंद आएगी। आमतौर पर लोग बाजार से ही आइसक्रीम लेकर खाते हैं। मगर आप बाजार की बजाये अपने घर पर ही इस आइसक्रीम को बना सकती हैं। आज हम आपको बता रहें हैं Mango Ice Cream को बनाने की पूरी विधि के बारे में। यह न सिर्फ बच्चों बल्कि घर के सभी सदस्यों को बेहद पसंद आएगी। आइये जानते हैं इसको बनाने के लिए आवश्यक सामग्री के बारे में।

Mango Ice Cream को बनाने के लिए सामग्री –

  • पाउडर चीनी – 100 ग्राम
  • भारी क्रीम – 500 ग्राम
  • आम का गूदा – 240 ग्राम
Mango Ice CreamImage source:

Mango Ice Cream को बनाने की विधि –

इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़ा कटोरा लेना होगा। अब इसमें आप चीनी पाउडर तथा भारी क्रीम को डाल कर आपस में अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण में आम के गूदे को डाल कर मिक्स करें। इसे तब तक मिलाए जब तक सारी चीजे आपस में मिलकर एक मिश्रण न बन जाए। अब इस पूरे मिश्रण को आप एक कंटेनर में डाल कर रात भर फ्रीज में रख दें। सुबह तक आपकी Mango Ice Cream जम कर तैयार हो जाएगी। अच्छे से जम जाने के बाद आप इसे हल्के पिस्ते के साथ गार्निश कर ठंडी ठंडी सर्व करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version