Home स्वास्थ्य सेहत की देखभाल जानें मिनटों में तांबे तथा पीतल के बर्तन चमकाने का तरीका

जानें मिनटों में तांबे तथा पीतल के बर्तन चमकाने का तरीका

0

हमारे देश में पुराने समय से तांबे तथा पीतल के बर्तन यूज होते आ रहें हैं। आज भले ही स्टील के बर्तनों का चलन बढ़ गया हो लेकिन आज भी हमारे घरों को इन धातुओं की बनी कुछ वस्तुएं और बर्तन अवश्य मिल जाते हैं। तांबे तथा पीतल के बर्तन के अलावा इन धातुओं से बनी कुछ ऐसी वस्तुएं भी होती हैं जो घरों में सजाने के कामे आती हैं। कुल मिलाकर हमारे घरों में इन धातुओं से बनी कुछ न कुछ चीजें जरूर होती ही हैं। मगर समस्या तब आती हैं जब ये चीजें गंदी हो जाती हैं। उस समय इनको फिर से चमकाना बेहद मुश्किल हो जाता है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि आप इन चीजों को फिर से चमका नहीं सकते हैं। इसके लिए हम आपको यहां एक तरीका बता रहें हैं। इस तरीके की मदद से आप तांबे तथा पीतल के बर्तन के साथ साथ अन्य चीजों को भी अच्छे से चमका सकती हैं। आइये जानते हैं इस तरीके के बारे में।

यह भी पढ़ें – तांबे के बर्तन का उपयोग कर हमेशा रहें स्वस्थ

तांबे तथा पीतल के बर्तन चमकाने का तरीका –

तांबे तथा पीतल के बर्तन चमकाने का तरीका Image source:

तांबे और पीतल की धातु से बने बर्तन तथा अन्य वस्तुओं को चमकाने के लिए आपको “पकी इमली” की आवश्यकता होती है। आप 50 ग्राम पकी इमली को एक कप पानी में भिगो कर रख दें। यह जब थोड़ी सी गल जाएं तो आप इसको उसी पानी में मसल कर एक पेस्ट बना दें। इसके बाद में स्क्रबर से इस पेस्ट को अपने पीतल व तांबे के समान पर  लगा कर इन्हें कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 10 मिनट बाद आप स्क्रबर से सभी चीजों को अच्छे से रगड़ दें तथा पानी से धो लें। इस प्रकार आप देखेंगी कि आपका सारा समान पहले से बहुत ज्यादा साफ हो गई हैं। यदि आपके तांबे और पीतल के बर्तन ज्यादा गंदे हैं तो आप उन पर इमली का पल्प गिरा कर 3 मिनट के लिए ऐसे ही रख दें। इसके बाद में स्क्रबर की सहायता से अच्छे से रगड़ कर उनको धो लें। इस तरीके से आपका ये सारा समान नए जैसा चमक उठता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version