Home स्वास्थ्य सेहत की देखभाल आयुर्वेद के अनुसार किस धातु के बर्तनों में करना चाहिए भोजन, जानिये...

आयुर्वेद के अनुसार किस धातु के बर्तनों में करना चाहिए भोजन, जानिये यहां

0

वर्तमान समय विकसित विज्ञान का युग है। हर व्यक्ति भोजन को किसी न किसी बर्तन में ही रख करता है। आप भी स्टील या किसी अन्य धातु के बर्तनों में भोजन करते ही होंगी। आपको बता दें कि भोजन के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बर्तन भी हमारे स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालता हैं। यही कारण है कि आयुर्वेद में इस विषय की विस्तार से चर्चा की गई है। आयुर्वेद में यह बताया गया है कि आपको किस धातु के बर्तन में भोजन करने पर क्या कुछ लाभ हो सकते हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहें हैं ताकि आप भी इस बारे में जानकर अपने स्वास्थ्य को उत्तम बना सकें। आइये जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार किस धातु के बर्तन में भोजन करने से क्या क्या लाभ मिलते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार भिन्न भिन्न धातुओं के बर्तन में भोजन करने से होते हैं ये लाभ – 

1- लोहे के बर्तन के लाभ

लोहे के बर्तन के लाभ Image source:

लोहे के बर्तन में बना भोजन बेहद शक्तिशाली होता है। इस प्रकार से बना यह भोजन आपके शरीर की कठिन से कठिन बीमारी को खत्म कर देता है। लोहे के बर्तन में बनने वाला भोजन मानव शरीर से पाण्डु रोग तथा कामला रोग को खत्म कर देता है। इसके अलावा यह मानव शरीर में खून की कमी नहीं होने देता। खून की कमी से ग्रस्त लोगों को लोहे के बर्तन में भोजन करना चाहिए।

2- सोने के बर्तन के लाभ

Image source:

सोने के बर्तनों में बना हुआ भोजन मानव शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। इस धातु के बर्तनों में किया गया भोजन पुरुषों के लिए बेहद लाभदायक तथा उपयोगी होता है। सोने के बर्तनों में किया गया भोजन मानव शरीर को बाहरी तथा आतंरिक तौर पर मजबूत बनाता है।

यह भी पढ़ें – तांबे के बर्तन का उपयोग कर हमेशा रहें स्वस्थ

3- पीतल के बर्तन के लाभ

Image source:

पीतल के बर्तनों में किया गया भोजन भी मानव स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। पहले के समय में पीतल के बर्तनों का ही प्रचलन था। यदि आप पीतल के बर्तन में भोजन करते हैं तो यह पेट के कृमि रोग को खत्म कर देता है। साथ ही यह आपकी पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है।

4- चांदी के बर्तन के लाभ

Image source:

चांदी के बर्तन में यदि आप भोजन ग्रहण करती हैं तो इससे आपकी आंखों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आपकी आंखें स्वस्थ रहती हैं। इसके अलावा चांदी के बर्तन में भोजन करने से मानव का मष्तिष्क भी तेज होता है तथा शरीर से पित्तदोष खत्म हो जाता है।

5- पत्ते में भोजन करने के लाभ

Image source:

दक्षिण भारत में आज भी बड़ी संख्या में लोग पत्ते पर भोजन करना अच्छा मानते हैं। यहां सामूहिक भोज के दौरान अधिकतर लोगों को पत्ते के ऊपर ही भोजन करवाया जाता है। आपको बता दें कि पत्ते पर भोजन करने से मानव की भूख बढ़ती है तथा पाचन तंत्र अच्छा बना रहता है। इसके अलावा पेट की जलन जैसी समस्याएं भी खत्म हो जाती हैं। आयुर्वेद के अनुसार जो लोग पत्ते पर भोजन करते हैं उनके शरीर से सभी विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं तथा वे आजीवन स्वास्थ्य को प्राप्त करते हैं। इस प्रकार आज के हमारे इस आलेख में आपने जाना की किस धातु के बर्तन में भोजन करने से क्या क्या लाभ मिलते हैं। तो अब आप भी अपने अनुसार किसी धातु का बर्तन यूज करें तथा अपने स्वास्थ्य को सदैव अच्छा बनाएं रखें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version