Home मेकअप लिप कलर ऐसे जो फबे हर स्किन टाइप पर

लिप कलर ऐसे जो फबे हर स्किन टाइप पर

0

खूबसूरत होंठ पाना हर लड़की की चाहत होती है, लेकिन जब बात सही लिप कलर चुनने की आती है तो हम सही चयन नहीं कर पाते। जरूरी नहीं जो लिपिस्टिक का शेड आपकी सहेली के होठों पर अच्छा लग रहा है, वह आप पर भी अच्छा लगे। अगर आप चाहें तो थोड़ी सी समझदारी से अपने होंठों को आकर्षक दिखा सकती हैं। इसके लिए जरूरी है सावधानी से अपने लिप कलर का चयन करें। यहां हम आपको कुछ ऐसे लिप कलर सजेस्ट कर रहे हैं जो हर तरह की त्वचा पर फबते हैं।

ऑरेंज-

ऑरेंज एक ऐसा शेड है जिसे आजकल लड़कियां सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। यह शेड पहले पॉपुलर नहीं था, लेकिन हॉट और बोल्ड लुक के कॉम्बिनेशन ने इसे आज गर्ल्स की पहली पसंद बना दिया है। ऑरेंज लिप कलर मार्केट में कई शेड्स में उपलब्ध है। अगर महिला फेयर है तो डार्क और ग्लॉसी ऑरेंज और अगर सांवली है तो मेट ऑरेंज काफी आकर्षक लगता है।

orange lipsImage Source:i.ytimg

मेहरून-

मेहरून रंग काफी पसंद किया जाता है। यह कलर रॉयल्टी और बहादुरी को दर्शाता है। सभी मौसम में फैशनेबल होने के कारण यह हर भारतीय महिला को सूट करता है। चाहे सांवला रंग हो या गेहुआं, मेहरून लिप कलर सब पर अच्छा लगता है। बाजार में मेहरून रंग के हर तरह के शेड्स उपलब्ध हैं। इनमें वाइन और ओक्सब्लड कलर सांवली और गेंहुई स्किन पर फबते हैं।

Image Source: lifepopper

रेड हॉट-

रेड सबसे हॉट कलर है। इस रंग को लगाने से आप काफी आत्मविश्वास से भरी दिखेंगी। रेड कलर हर महिला की पहली पसंद होता है, क्योंकि यह हर तरह की त्वचा पर जंचता है। ग्लॉसी रेड गोरी महिलाओं को एट्रेक्टिव दिखाता है, जबकि डार्क रेड कलर सांवली महिलाओं पर अच्छा दिखता है। सर्दियों में रेड कलर का लिप कलर बहुत रिच लुक देता है।

Image Source:xovain

बैंगनी-

सबसे आध्यात्मिक रंग होने के नाते, बैंगनी रंग समृद्धि को दर्शाता है। यह लाल और नीले रंग का एक संयोजन है। यह लिप कलर आपको बोल्ड और हॉट लुक देगा। पर्पल एक ऐसा कलर है जो हर कोई लगाना पसंद नहीं करता, लेकिन आजकल अभिनेत्रियों द्वारा खूब लगाया जाता है। इस वजह से महिलाएं अब इस रंग की तरफ आकर्षित हो रही हैं। अपने को बोल्ड दिखाने के लिए वह इस रंग को लगाना पसंद करती हैं। गोरी महिलाओं पर ग्लॉसी पर्पल कलर और सांवली महिलाओं पर डार्क पर्पल कलर अच्छा लगता है।

Image Source: thoushaltnotcovet

पीच-

पीच कलर सादगी को दर्शाता है। यह रंग गर्मियों के लिए काफी अच्छा रहता है, क्योंकि समर सीजन में सिंपल दिखने का मन करता है। यह रंग आपको नेचुरल लुक देता है। पीच कलर गोरी और सांवली सब महिलाओं पर सामान रूप से अच्छा लगता है। मार्केट में पीच कलर की विशाल रेंज उपलब्ध है। आप जैसा चाहें वैसा शेड चुन सकती हैं।

Image Source:instylespot

पिंक-

पिंक एक ऐसा कलर है जो हर लड़की की पहली पसंद है। किसी पार्टी में जा रही हैं तो पिंक को आप कैसे भूल सकती हैं? पिंक शेड हर उम्र की महिला को पसंद होता है। पिंक में भी कई शेड्स के ऑप्शन हैं। इनमें बेबी पिंक, लाइट पिंक, डार्क पिंक कई शेड्स हैं। गोरी महिलाओं पर डार्क पिंक, जबकि सांवली महिलाओं पर लाइट पिंक बेहद आकर्षक दिखता है।

Image Source: s3.img.edn.vn

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version