Home विविध रसोई से मक्के की रोटी के साथ इस विधि से बनाए सरसों का साग

मक्के की रोटी के साथ इस विधि से बनाए सरसों का साग

0

ठंड की शुरुआत होते ही आपको मार्किट में आसानी से सरसों का साग देखने को मिल जाएगा। जब बात सरसों के साग की हो तो ऐसे में मक्के की रोटी का ध्यान भी आ ही जाता है। ऐसे तो सरसों का साग पंजाबियों की फेवरेट डिश होती है, लेकिन सर्दियों में इसे हर कोई खाना पसंद करता है। अगर आप इसकी रेसिपी को नहीं जानती हैं, तो ऐसे में आइए आज हम आपको सरसों के साग की रेसिपी के बारे में बताते हैं।

यह भी पढ़ेः मेथी के लड्डू

सामग्री

  1.  सरसों के पत्ते – 500 ग्राम
  2.  पालक – 150 ग्राम
  3.  टमाटर – 250 ग्राम
  4.  बथुआ – 100 ग्राम
  5.  हरी मिर्च – 2
  6.  प्याज- 1
  7.  लहसुन – 5 कलियां
  8.  सरसों का तेल – 2 चम्मच
  9.  अदरक – 1 टुकड़ा
  10.  घी – 2 चम्मच
  11.  हींग – 2 चुटकी
  12.  जीरा – 1 छोटा चम्मच
  13.  हल्दी पाउडर – ¼ चम्मच
  14.  लाल मिर्च पाउडर – ¼ चम्मच
  15.  मक्के का आटा – ¼ कप
  16.  नमक स्वादानुसार

सरसों का साग बनाने की विधि

  •  सबसे पहले पालक, बेथुआ और सरसों के पत्तों को साफ कर लें और फिर इन्हें धो लें।
  •  इसके बाद इन्हें मोटा-मोटा काट लें और कुकर में 1 कप पानी डालकर धीमी आंच में एक सीटी दे दें।
  •  इसके बाद कुकर को गैस से उतार कर भाप निकलने का इंतजार करें।
  •  अब एक कढ़ाही ले लें और उसमें तेल डाल कर गर्म होने दें।
  •  इसके बाद तेल में मक्के का आटा डाल कर भूरा होने तक अच्छी तरह से भून लें। इसके बाद इसे एक कटोरी में अलग निकाल लें।

यह भी पढ़ेः सर्दियों में जरूर बनाएं स्वादिष्ट मेथी पुलाव

  •  अब कढ़ाही में फिर से तेल डाल लें और फिर इसमें जीरा और हींग डालकर कुछ सेकेंड तक भून लें। अब इसमें लहसुन और प्याज डालकर कुछ  देर के लिए भून लें।
  •  इसके बाद टमाटर और सभी मसालों को तब तक भून ले जब तक उनसे खूशबु न आने लगें।
  •  इसके बाद कुकर से सरसों के पत्ते निकाल लें, इसके बाद इन्हें मिक्सी में पीस लें।
  •  अब भूने हुए मसालों में सरसों के पिसे हुए पत्ते डाल लें। इसके बाद मक्के का आटा, नमक और जरूरतनुसार पानी डालकर अच्छी तरह से मध्ययम  आंच में पका लें।
  •  अब आप इसे गर्मा गर्म मक्के की रोटी के साथ सेवन कर सकती हैं।
makke-ki-roti-sarso-ka-saag-recipe1Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version