Home विविध रसोई से मैंगो मिंट स्लश का सेवन कर गर्मी में पाएं कूल-कूल अहसास

मैंगो मिंट स्लश का सेवन कर गर्मी में पाएं कूल-कूल अहसास

0

गर्मी के मौसम में खीरा, तरबूज, लीची आदि अनेक तरह के फल मिलते हैं। कुछ लोग आइसक्रीम या फिर कोल्ड ड्रिंक्स लेना पसंद करते हैं, परन्तु आम के सेवन किए बिना हमारी गर्मियां मानो अधूरी ही रहती हैं। आम को खाने के साथ ही उसकी ड्रिंक को पीने का भी अपना अलग ही मजा हैं। आज हम आपको घर पर आसानी से बनने वाली मैंगो मिंट स्लश के बारे में बताने जा रहें हैं। आपके घर आने वाले रिश्तेदार और बच्चे इस मैंगो मिंट स्लश को पीकर खुश ना हो जाएं, तो कहना। आइए जानते हैं मैंगो मिंट स्लश को बनाने की विधि के बारे में…..

यह भी पढ़ें – मैंगो एवोकाडो साल्सा बनाने की विधि

मैंगो मिंट स्लश

जरूरी सामग्री –

• पुदीना – 5 ग्राम
• नींबू का रस – 2 छोटा चम्मच
• आम – 1 कप
• मैंगो का जूस – 300 मिलीलीटर
• बर्फ
• पीसी चीनी – कोटिंग के लिए
• सजावट के लिए – कटे हुए नींबू के स्लाइस

यह भी पढ़ें – इस तरह घर बैठे बनाएं मैंगो आइसक्रीम

मैंगो मिंट स्लश बनाने की विधि –

1. मैंगो मिंट स्लश बनाने के लिए आप सबसे पहले आम को मिक्सी में डालकर पीस लें।
2. अब इसमें नींबू का रस, पुदीना, आम का जूस और बर्फ डालकर अच्छे से मिला लें।
3. ग्लास के किनारों को पीसी चीनी के साथ कोटिंग करें।
4. इसके बाद तैयार जूस को ग्लास में डाल दें।
5. सजाने के लिए कटे हुए नींबू के स्लाइस का प्रयोग करें।
6. मैंगो मिंट स्लश बनकर तैयार हैं। आप इसे एक बार जरूर ट्राई करें।
7. सही मानें, इसे आपके बच्चे दोबारा पीने की जिद्द जरूर करेंगे।

Mango mint slush recipeimage source:

यह भी पढ़ें – नवरात्रि विशेष- मैंगो मस्तानी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version