Home विविध रिलेशनशिप टिप्स शादी के बाद क्यों बढ़ता है महिलाओं का वजन

शादी के बाद क्यों बढ़ता है महिलाओं का वजन

0

अक्सर आपने महिलाओं को ज्यादातर ये बोलते हुए सुना होगा कि,उनका वजन शादी के बाद अचानक से बढ़ गया है। यह कोई शारीरिक प्रकिया है या फिर उनकी ही  लापरवाही का नतीजा है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे। आप भी जानें महिलाओं के शादी के बाद मोटा होने के कुछ अनजाने कारण जिनको जानकर आपको पता चल जाएगा कि शादी के बाद आखिर महिलाएं मोटी क्यों हो जाती हैं।

अक्सर आपने महिलाओं को ज्यादातरImage Source: https://www.awomensclub.com/

आपको पता होगा की अपने हिसाब से हर कोई अपने मोटापे की कहानी सुनाता है। किसी को अपनी बीमारी का असर नजर आता है तो किसी महिला को ससुराल का पानी सूट नहीं करता है। एक शोध के मुताबिक शादी के बंधन में बंधने के बाद महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ जाता है और वह मोटापे का शिकार हो जाती है। वैसे इसके पीछे हार्मोनल बदलाव भी जिम्मेदार होते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक जो लोग रिलेशनशिप में नहीं होते है वो लोग शादीशुदा लोगों या रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों की अपेक्षा ज्यादा स्लीम होते हैं।

Image Source: https://img1.beachbodyimages.com/

तो चलिए जानते है शादी के बाद ही महिलाओं में देखे जाने वाले चेंज और उनका बढ़ता मोटापा किस कारण से होता है और जानते हैं उसका कम करने के बेहतरिन तरीके, ताकि आपका मोटापा ना बढ़ सके और आप पहले जैसी स्लीम और फिट दिख सकें।

Image Source: https://images.lollipop.sg/

शादी के बाद मोटापा बढ़ने के कुछ मुख्य कारण-

शारिरीक और मानसिक बदलाव
पोषण विशेषज्ञ और डॉक्टरों का मानना है की जब महिलाएं किसी रिलेशनशिप में होती हैं तो वह बहुत सारे शारीरिक और मानसिक बदलाव से गुजरती है और यह उनके शरीर में आंतरिक और बाहरी बदलाव के लिए जिम्मेदार होता है।

Image Source: https://cms.websiteforever.com/

हार्मोनल बदलाव
जब लड़की शादीशुदा जीवन में प्रवेश करती है तो वह कई तरह के इमोशनल और हार्मोनल बदलाव के साथ गुजरती है। ऐसे में एक स्थाई और खुशहाल जिंदगी पा लेने के बाद सेक्सुयल लाइफ में एक्टिव होना भी वजन बढ़ाने में जिम्मेदार होता है। महिलाएं जिससे प्यार करती हैं उसके साथ सेक्सुयल रिलेशनशिप उनकी कमर की चौड़ाई को बढ़ाने में प्रभावी होता है। यह सभी चीजें भूख को बढ़ावा देने में भी मददगार है।

Image Source: https://media.indiatimes.in/

टीवी देखते वक्त स्नैक्स खाना
जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं तो एकदूसरे के साथ काफी समय बिताते हैं। ऐसे में साथ फिल्म देखना और स्नैक्स का सेवन करना काफी लोग पंसद करते है, ऐसा करना भी वजन को बढ़वा देता है। एक सर्वे में पाया गया है कि शादी के बाद लोगों का वजन बढ़ने की मुख्य वजह टीवी के सामने बैठकर लगातार स्नैक्स खाते रहना भी है।

Image Source: https://i.dailymail.co.uk/

तलाश खत्म
जब लोग इस बात को लेकर बेफ्रिक हो जाते हैं कि उनकी जीवनसाथी की तलाश पुरी हो चुकी है तो वो अपने वजन पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। उन्हें इस बात की चिंता नहीं रहती कि वो सुंदर दिखे क्योंकि उनके पार्टनर की तलाश खत्म हो चुकी होती है। रिलेशनशिप में आने से पहले 72 फीसदी महिलाएं इस दबाव में होती है की उन्हें स्लीम-ट्रीम रहना है क्योंकि उन्हें पार्टनर की तलाश रहती है। वहीं 82 फीसदी महिलाओं ने बताया है कि शादी के बाद उनका वजन बढ़ा क्योंकि उनका रिलेशनशिप स्थाई हो गया है।

Image Source: https://www.bdbrides24.com/

व्यायाम के लिए ‘नो टाइम’
रिलेशनशिप में आने के बाद एक दूसरे का साथ पाने की चाह में आप सारे काम छोड़ देते हैं। जिसमें से व्यायाम भी एक है। एक दूसरे का साथ इतना अच्छा लगता है कि व्यायाम, योगा या जिम के बारे में सोचने का ना तो दिल ही नहीं करता है और ना ही फुरसत मिलती है।

Image Source: https://www.yourweightlossaid.com/

स्लीम दिखने की नो टेंशन
शादी से पहले होने वाले फोटोग्राफी के लिए अपने फिगर को मेंटेन रखने वाली लड़कियों की डाइटिंग भी शादी के बाद कुछ हद तक कम हो जाती है। यही नहीं जब एक बार शादी को लेकर सारा दबाव उनके ऊपर से हट जाता है तो एक तरह की मानसिक शांति भी भूख को बढ़ाने में जिम्मेदार होती है।

Image Source: https://s2.dmcdn.net/

फैमिली प्लानिंग
शादी के बाद खुशहाल और संतुष्ट जीवन वजन बढ़ाने में उत्तरदायी है। शादी में अच्छा दिखने का दबाव शादी के बाद कुछ कम हो जाता है। वो अपने आने वाली जिंदगी की रूपरेखा बनाने में लग जाती हैं और अपनी फैमिली को आगे बढाने के बारे में सोचने लगती है।

Image Source: https://www.gscc.net/

शादी के बाद मोटापा बढ़ने के अन्य कारण
शादी के बाद मोटापा बढ़ने के कई और अन्य कारण भी है लेकिन अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगी तो अपने आपको शादी के बाद भी फिट रख पाएंगी।

Image Source: https://talehut.com/

डाइट का ख्याल
शादी के बाद डाइट का ख्याल माना मन से निकल जाता है और कुछ ना कुछ खाने का मन करता रहता है। लेकिन यह हानिकारक होता है। इसलिए इसका हमेशा ध्यान रखना चाहिए।

Image Source: https://planaweddingnow.com/

खुद को समय ना देना
शादी के बाद देखा जाता है की लड़कियां फैमिली में इतनी उलझ जाती हैं कि उसके पास अपने लिए समय ही नहीं रहता है। वह अपने फिगर पर अधिक ध्यान नहीं दे पाती और इस कारण मोटापा हो जाता है। तो आप इस का ध्यान रखें और कुछ वक्त अपने लिए भी जरूर निकालें।

Image Source: https://www.askdrmanny.com/

प्राथमिकता बदलना
जो लड़कियां पहले हमेशा अपनी बॉडी को लेकर सचेत रहती थी। शादी के बाद उनकी प्राथमिकताएं पति को टिफिन देने तक ही सीमित रह जाती है। उन्हे अपने बालों तक को संवारने से ज्यादा सास-ससुर की चाय का ख्याल आने लगता है। ऐसे में अपने उपर ध्यान देना बिल्कूल ना भूलें।

Image Source: https://footage.framepool.com/

बाहर डिनर करना
शादी के बाद कुछ महीनों तक मन में प्यार के, रोमांस के फूल खिलते हैं जिसके कारण हर दिन रात को बाहर डिनर होता है और बॉडी फैट में इजाफा होता चला जाता है।

Image Source: https://s27.postimg.org/

गर्भावस्था के बाद
गर्भवती होने के बाद और मां बनने के बाद शारीरिक प्रकिया बदल जाती है और अनुसूची में भी परिवर्तन आ जाता है। इस कारण वजन का बढ़ना स्वाभाविक होता है।

Image Source: https://www.comlas.it/

ज्यादा ख्याल
कुछ महिलाएं बहुत ही किस्मत वाली होती हैं जिन्हें पति का भरपूर प्यार मिलता है। ऐसे पति अपनी पत्नी का बहुत ख्याल रखते हैं। वो अपनी पत्नियों को बिस्तर से भी नहीं उतरने देते हैं। ऐसे में पति का मोटापा कम और पत्नी का बढ़ जाता है।

Image Source: https://cdn.bn.banglanews24.com/

आलसीपन
शादी के बाद अगर पत्नी सिर्फ पति के साथ है तो उसका मोटापा तेजी से बढ़ता है क्योंकि वह आलसी हो जाती हैं। ऐसे में आपको चाहिए कि आप अपने आपको ऐसे में किसी ना किसी काम में व्यस्त रखें।

Image Source: https://attachment.van698.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version