Home विविध रिलेशनशिप टिप्स  हर पति चाहता है अपनी पत्नी में ये खास खूबियां

 हर पति चाहता है अपनी पत्नी में ये खास खूबियां

0

शादी एक ऐसा बंधन होता है जो दोनो के अटूट प्यार और विश्वास से जुड़कर बनता है। क्योकि रिश्तो का  बंधन विश्वास की डोर से ही टिका रहता है। शादी के बाद का वो खास पल जब लड़के-लड़कियां अपने गृहस्थ जीवन में पहली बार प्रवेश करते है। तो ना जाने कितने प्रकार के सवाल उनके मन में एक साथ खड़े हो जाते हैं। हर लड़का अपनी पत्नि में कई तरह की खूबिया देखना चाहता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही खूबियों के बारें में बता रहे है। जिनकों अपनी पत्नी में हर लड़का देखना चाहता है। आइये जानते है उन खूबियों के बारें में..

पर्सनल स्पेस को समझे –

 पर्सनल स्पेस को समझे

आज के समय में हर लड़का आजाद घूमना चाहता है और यही सोच वो शादी के बाद भी रखना चाहता है। लड़कों के बारें में बात करें, तो उन्हें किसी की रोक टोक ज्यादा पंसंद नही आती । फिर चाहे वह सही हो या फिर गलत। और यही आदत के चलते हर पुरुष चाहते है कि उसके जीवन में आने वाली पार्टनर भी उसके पर्सनल स्पेस को समझते हुये ज्यादा रोक टोक ना करें।

 छोटी-छोटी बातों को समझे –

लडके अपने मन की बात बहुत जल्दी शेयर नही कर पाते है। इसी की बजह से वो चाहते है कि उनका पार्टनर उसके अंदर की फीलिंग्स को बिना कहे ही समझ जाये। उसकी पंसद-नापसंद को समझे। हर छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखे।

रोमांटिक हो –

ज्यादातर पुरुष रोमांटिक मूड़ के ज्यादा होते है। ऐसे में वो भी चाहते है कि उनकी पार्टनर भी उनसे रोमांटिक बातें करे। दोनों के बीच में हमेशा मस्ती मज़ाक वाला वातावरण हो। जब भी वो थक हार कर घर आये। तो पत्नि के रोमांस भऱे मूड़ को देखकर फ्रेश फील करे।

सरप्राइज गिफ्ट –

जिस तरह से हर लड़कियों को लड़कों से गिफ्ट लेना ज्यादा पसंद आता है उसी तरह से पुरुष भी किसी खास मौके पर तोहफे लेना ज्यादा पसंद करते हैं। इसलिए जब उनकी पार्टनर किसी खास मौके पर उन्हें तोहफा देती हैं तो उनके चेहरे पर एक खास चमक देखने को मिलती है। इससे दोनों के आपसी प्रेम और ज्यादा मजबूत हो जाता है।

पर्सनल के साथ प्रोफेश्नल –

शादी के बाद हर पुरुष अपने लाइफ पार्टनर में ऐसी खूबी चाहता है जो उसकी पर्सनल लाइफ के साथ साथ प्रोफेश्नल लाइफ को संभालनें में खरी उतरे। उन्हें हर कदम पर आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित करें। इस तरह का साथी मिलने के बाद आपका पार्टनर आपसे बहुत ज्यादा इम्प्रेस होगा।

दूसरे मर्द से तुलना –

हर पुरूष चाहता हैं कि उसकी बीवी उसकी हर बात सें पूरी तरह संतुष्ट रहे। किसी पराये मर्द में तुलना करके उसे नीचा गिराने की कोशिश ना करें। इससे घर पर कलह रहने के अलावा कुछ भी हासिल नही होता। घऱ की हर समस्या घर की चारदिवारी में ही सीमित होकर सुलझ जाये। चुगल खोरी या पीठ पीछे बुराई करने वाली औरत यदि ऐसा करती है। तो वो अपने पति को हर तरह से नीचा गिराने की कोशिश करती है।

शारीरिक संतुष्टि –

 हर पति-पत्नि के बीच में प्यार के साथ साथ शारीरिक संबंध का होना भी काफी जरूरी होता है जो दोनों के रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने का काम करता है। क्योकि शादी के बाद हर वैवाहिक रिश्‍ते में शारीरिक संतुष्टि की चाहत ज्यादा होती है। और हर पुरुष की अपने पार्टनर के प्रति यही ख्वाहिश और चाहत होती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version