Home स्वास्थ्य सेहत की देखभाल करेले के चमत्कारी गुण

करेले के चमत्कारी गुण

0

जैसे ही हम अपने घरों में करेले की सब्जी का जिक्र सुनते है तो हम अपनी जीभ में उसकी कड़वाहट महसूस करने लगते है। साथ ही इस सब्जी के बनने पर घर में किसी और सब्जी के बनाने के लिए कोहराम शुरू कर देते है, परंतु प्रकृति के द्वारा प्रदान की गई कोई भी चीज पूर्ण रूप से खराब हो ही नहीं सकती। इसके अन्य भी लाभ हो सकते हैं। जिससे हम अंजान रहते है। इसी तरह हम करेले के भी गुणों से हमेशा से ही अंजान रहते हैं, लेकिन इसमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते है। यह एक खुश्क तासीर वाली सब्जी होती है। इसमें प्रचुर मात्रा में फॉस्फोरस होता हैं। जो हमारे शरीर में कफ की समस्यां को दूर करता है।  इसमें बी 1, बी2, बी3, विटामिन सी, मैग्नीशियम, फोलोट, जस्ता और मैंगनीज पाया होता हैं। यह एक उच्च फाइबर वाला आहार है। यह कई बीमारियों को ठीक करने में सक्षम होता है। इसके अलावा यह हमारे पाचन तंत्र को भी दुरूस्त बनाता है। मधुमेह के रोगियों के लिए यह एक वरदान के रूप में ही है।

जैसे ही हम अपने घरों में करेलेImage Source: https://2.wlimg.com/

करेले के फायदे

लिवर के लिए फायदेमंद
करेला लिवर के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। करेले के जूस का रोजना सेवन करने से लिवर की सभी समस्याएं दूर होती है। साथ ही यह लिवर के सभी विषैले पदार्थों को बाहर कर देता है और लिवर को पोषण प्रदान करता है।

Image Source:https://cdn2.stylecraze.com/

सांस की बीमारियों के लिए उपयोगी
करेले में पाए जाने वाला बीटा कैरोटिन, अल्फा केरोटिन और लूटिन कई तरह के सांस संबंधी रोगों को ठीक करता है। इससे अस्थमा, कोल्ड, कफ और ब्रोनकाइटिस जैसे रोगों से निजात मिलती है। इसके जूस में दो चार तुलसी के पत्ते डालकर लेने से इन बीमारियों में तेजी से लाभ मिलता है।

Image Source:https://3.bp.blogspot.com/

त्वचा संबंधी रोगों के लिए
करेले के सेवन से खून साफ होता है। पाचन तंत्र को ठीक करने के साथ ही करेले से चेहरे के मुहांसे दूर होते हैं। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती हैं। जिससे चर्मरोग नहीं होते है। करेले की पत्तियों का लेप बनाकर चेहरे पर लगाने से दाग धब्बे हट जाते है। इसे जले हुए तक के निशानों को हटाने में सहायता मिलती है।

Image Source:https://xn--lmp-nimvuicagiin-xlb79fn532byea0wmiwg.vn/

ह्दय रोगों में लाभकारी
करेला कॉलेस्ट्रोल के लेवल को कम करता है। साथ ही ब्लड शुगर को भी कम करता है। इन्हीं कारणों से दिल की बीमारी होती है। करेले के सेवन से हार्ट अटैक के खतरों को भी कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको करेले के जूस में नींबू के रस को मिलाकर लेना चाहिए।

Image Source:https://www.rebootwithjoe.com/

रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी
करेले से रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है। यह अंदरूनी शक्ति को भी बढ़ाता है। जिससे हम आसानी से रोगों की चपेट में नहीं आ पाते हैं। इतना ही नहीं इसमें अग्नाशय के कैंसर को खत्म करने की भी शक्ति होती है। यह सब्जी एक वरदान का रूप हैं।

Image Source:https://www.bhumijalifesciences.com/

आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक
करेले में विटामिन ए पाया जाता हैं। विटामिन ए से आंखों की रोशनी ठीक रहती है। करेले के सेवन से रतौंधी रोग ठीक हो जाती हैं। करेले के साथ ही काली मिर्च के सेवन से आंखों की रोशनी तेज होती है।


फाइबर से भरपूर
करेले में अधिक मात्रा में फाइबर पाए जाते है। फाइबर से पेट के रोग नहीं होते हैं साथ ही करेले का रस सुबह लेने से पेट हमेशा ही दुरूस्त रहता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version