Home सेलिब्रिटी टॉक मूवीज, म्यूजिक और मस्ती बॉलीवुड मे वर्ष 2016 की बॉयोपिक फिल्में

बॉलीवुड मे वर्ष 2016 की बॉयोपिक फिल्में

0

यह वर्ष बॉलीवुड के कलाकारों के लिए खास रहने वाला है। इस वर्ष लगभग हर बड़े कलाकार की फिल्में फ्लोर पर होंगी। लेकिन हर बार की तरह इस बार न ही यह फिल्में रोमेंटिक होंगी ना ही मेलो ड्रामा , बल्कि किसी की जिंदगी पर आधारित बॉयोपिक होंगी। इन दिनों बॉलीवुड में बॉयोपिक का ट्रेंड चल रहा है। इसलिए हर दूसरा निर्देशक इसी तरह की फिल्में बनाने में जुट गया है। इस वर्ष बॉयोपिक पर ही आधारित कई फिल्में सिनेमाघरों में आने वाली है। जो न सिर्फ आपको किसी की जिंदगी के पहलुओं के बारे में बताएंगी, बल्कि यह फिल्में दर्शको के लिए प्रेरणा स्त्रोत का भी काम करेंगी। साल की शुरूआत एयरलिफ्ट जैसी धमाकेदार फिल्म से हो चुकी हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कमाल की एंट्री की और साथ में अच्छा बिजनेस भी किया। आज हम आपको साल की इन्हीं बॉयोपिक के बारे में जानकारी दे रहें है। जो इस वर्ष सिनेमाघरों के साथ ही दर्शकों के दिमाग पर भी छाई रहेंगी।

1 एयरलिफ्ट
यह फिल्म एक असल जिंदगी की घटना पर आधारित थी। वर्ष 1990 में सद्दाम हुसैन के समय में कुवैत में यह घटना हुई थी। कई सारे भारतीय उस दौरान वहां पर फंस गए थे। इस दौरान कुवैत में करीब 170000 भारतीय थे। वहां के हालात बेहद ही खराब थे। इस मुश्किल दौर में कुवैत के बड़े व्यवसायी रंजीत कात्याल ने अपने हमवतन साथियों की भारत वापसी के लिए हर संभव प्रयास किए। जिसके बाद भारत की ओर से एक रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। जिसमें 59 दिनों के अंदर 488 उड़ानें आयोजित की गई। इस तरह का बड़ा ऑपरेशन पहले कभी भी संपन्न नहीं किया गया। जिसके चलते इस ऑपरेशन को गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार ने रंजीत कात्याल का किरदार निभाया है। फिल्म ने अभी तक बेहद ही अच्छा कारोबार किया है।

Airlift

2 नीरजा
इस फिल्म में एक लड़की नीरजा भनोट की असल जिंदगी को दिखाया गया है। इस फिल्म में नीरजा का किरदार अभिनेत्री सोनम कपूर ने अदा किया है। मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहीं पैन एम फ्लाइट 73 में नीरजा सहायक परिचारिका थी। यह फ्लाइट हाइजैक कर कर ली गई। जिस दौरान नीरजा ने विमान में बैठे यात्रियों की सुरक्षा और सहायता का पूरा ख्याल रखा। जिसके बाद आतंकियों ने नीरजा को गोली मार दी। नीरजा की मृत्यु के बाद उसे भारत सरकार की ओर से अशोक चक्र प्रदान किया गया। इस फिल्म में अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपना शानदार अभिनय पेश किया है।

3 मोहन जोदाड़ो
यह फिल्म एक ऐतिहासिक पृष्ठ भूमि पर आधारित है। इस फिल्म में सिंधु घाटी सभ्यता को दिखया गया है। इस फिल्म को आशुतोष गोवारीकर बना रहें है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता ऋतिक रोशन होंगे। इस फिल्म की शूटिंग का अधिकतर भाग पूरा किया जा चुका हैं।


4 फैन
फिल्म वास्तविक फैन के जीवन और कुछ भाग कल्पना पर अधारित है। इस फिल्म में शाहरूख खान दोहरी भूमिका निभा रहें है। जिसमें वह खुद का और अपने एक फैन का किरदार निभाएंगे।

5 सरबजीत
यह फिल्म एक भारतीय की कहानी पर आधारित है। जिसे पाकिस्तान की जेल में जासूसी के लिए बंद कर दिया जाता हैं। इस दौरान सरबजीत के भारत स्थित घरवाले उसे छुड़ाने का हर संभव प्रयास करतें हैं। इस फिल्म में सरबजीत सिंह का किरदार रणदीप हुड्डा निभा रहें है। जबकि उनकी बहन के किरदार में एश्वर्या दिखाई देंगी।

6 धोनी
जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है यह फिल्म भारत के क्रिकेटर धोनी की जिंदगी पर आधारित हैं। इस फिल्म में सुशांत राजपूत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।


7 अजहर
भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान मो. अजहरूद्दीन की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में अजहरूद्दीन का किरदार अभिनेता इमरान हाशमी कर रहें है। इस फिल्म में क्रिकेटर की जिंदगी के रोचक पहुलओं को दिखाया जाएगा।


8 रूस्तम
इस फिल्म का निर्देशन स्पेशल 26 और बेबी जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकें नीजर पांडे कर रहें है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता अक्षय कुमार होंगे। यह फिल्म एक रोमांटिक थ्रिलर हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version