Home विविध रसोई से मग केक रेसिपी

मग केक रेसिपी

0

इस सीजन का स्वागत ही मीठे के साथ किया जाता है। तो क्यों ना मीठा अपने ही घर में बनाया जाए, ताकि यह मीठा आपके प्यार से और भी मजेदार हो जाए। आइए आज हम आपको बच्चों और बूढ़ों, हर किसी की पसंदीदा चीज मग केक की रेसिपी के बारे में बताते हैं। जाने घर बैठे कप केक बनाने की रेसिपी के बारे में।

यह भी पढ़ेः स्वादिष्ट हेल्दी यम्मी चॉको इडली केक

सामग्री

  •  सेल्फ रेजिंग फ्लोर 2 चम्मच
  •  कोको पाउडर 2 चम्मच
  •  ब्राउन शुगर 2 चम्मच
  •  अंडे का घोल 1
  •  चॉकलेट हेजलनट स्प्रेड 2 चम्मच
  •  दूध 2 चम्मच
  •  बेकिंग पाउडर ¼
  •  तेल 1 चम्मच
  •  वेनीला एसेंस 1 चम्मच

सजाने के लिए

  •  क्रीम फेंटी हुई
  •  चॉकलेट शेविंग्स
  •  स्प्रिकल्स

विधि

  1.  मग केक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
  2.  इसके बाद सारी चीजों को फेंट लें।
  3.  इसके बाद एक माइक्रोवेव मग को बटर से चिकना कर लें।
  4.  इसके बाद जब सारी चीजे अच्छी तरह से फेंट लेंगे तो इसके बाद एक माइक्रोसेफ मग में डाल लें।
  5.  इसके बाद इस मग को 1 मिनट के लिए माइक्रोवेव में बेक कर लें।
  6.  माइक्रोवेव में 1 मिनट होने के बाद आप स्प्रिकल्स, चॉकलेट शेविंग्स और फेंटी हुई क्रीम से इस तैयार केक को सजा लें।
  7.  इसके बाद आप मग केक का सेवन कर सकती हैं।
mug-cake1Image Source:

यह भी पढ़ेः बनाएं यमी लेमन बनाना केक

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version