Home स्वास्थ्य बीमारियों से आपको दूर रखेंगे यह प्राकृतिक एंटीबायोटिक

बीमारियों से आपको दूर रखेंगे यह प्राकृतिक एंटीबायोटिक

0

हर मौसम में शरीर को कुछ न कुछ संक्रमण होने के आंशका रहती है। इन संक्रमणों से शरीर को बचाने के लिए एंटीबायोटिक का सेवन करना होता है। इन एंटीबायोटिक के सेवन से बैक्टीरिया का विकास नहीं हो पाता है। साथ ही इन बैक्टीरिया से किसी प्रकार की बीमारी का खतरा भी नहीं रहता है। आपको बता दें कि अलग अलग बीमारियों के लिए अलग अलग तरह के एंटीबायोटिक होते है। डॉक्टर हमें अक्सर तक एंटीबायोटिक देते जब हम बीमार पड़ जाते है। लेकिन दवाईयों के रूप में लिए गए एंटीबायोटिक का इस्तेमाल हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव डालते है। साथ ही एंटीबायोटिक दवाईयों का इस्तेमाल करने से शरीर को इसका लाभ मिलना भी बंद हो जाता है। इसी कारण मौसम के बदलने पर या किसी खास मौसम में कुछ खास होने वाले संक्रमण से बचाव के लिए हमें केवल प्राकृतिक रूप के एंटीबायोटिक पर ही विश्वास करना चाहिए। प्राकृतिक रूप से बने इन एंटीबायोटिकों से टीबी, टायफाइड आदि बीमारियों को दूर किया जा सकता है। यह प्राकृतिक एंटीबायोटिक आपको आपके घर पर ही मिल जाएंगे। यह एंटीबायोटिक आपके किचन पर ही मौजूद है। चलिए जानते है इन प्राकृतिक एंटीबायोटिक के बारें में

1 हल्दी
हल्दी में कई तरह से हमारे शरीर के लिए लाभकारी होती है। हल्दी में बैक्टीरिया को मारने की क्षमता होती है। इसी कारण इसे हर रोग में लाभप्रद समझा जाता है। इसके अलावा यह हमारे शरीर को सुचारू रूप से चलाने में भी सक्षम होता है। इसे चोट आदि में लगाने से घाव जल्द ही भर जाता है।

Natural antibiotics to make you stay away from diseases1Image Source: science-all

2 अदरक
अदरक के सेवन से कई तरह संक्रमणों से बचा सकता है। सांस संबंधी समस्या होने पर अदरक ही सबसे ज्यादा लाभप्रद होता है। इसके अलावा अदरक हमें अंदरूनी शक्ति भी प्रदान करता है।

Image Source: herbalremediesadvice

3 नीम
नीम के गुणों के बारे में हम कई वर्षों से जानते है। चेहरे की कोई भी समस्या हो नीम का लेप ही चेहरे की हर समस्या को दूर करने में सक्षम है। नीम के पत्तों को उबालकर स्नान करने से त्वचा की समस्याए ठीक हो जाती है। इतना ही नहीं दांतों की समस्या होने पर भी नीम का ही प्रयोग किया जाता है इससे दांतो के दर्द में तुरंत लाभ मिलता है।

Image Source: stylecraze

4 शहद
शहद को भी एंटीबायोटिक की श्रेणी में ही गिना जाता है। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीमाईक्रोबियल गुण होते है। यह शरीर में होने वाले परत दर परत इंफेक्शन को सही कर देता है। इसके अलावा यह शरीर को इतनी मजबूती प्रदान कर देता है कि अगली बार किसी प्रकार की कोई समस्या ही उत्पन्न न हो। साथ ही साथ इससे चेहरे को खूबसूरत भी बनाया जा सकता है।

Image Source: merryjane

5 जैतून का तेल
जैतून के तेल में भी कई तरह के लाभकारी गुण पाए जाते है। जैतून का तेल कई तरह के संक्रमण को ठीक करने में प्रयोग किया जाता है।

Image Source: emeraldcoastoliveoil

6 ओरीगेनो तेल
ओरीगनो का तेल बैक्टीरिया को शरीर से दूर रखने में सक्षम होता है। इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटी पैरासाइड गुण पाए जाते है।

Image Source: vitasave

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version