Home विविध रसोई से व्रत में इस कढ़ी का जरूर करें सेवन

व्रत में इस कढ़ी का जरूर करें सेवन

0

जैसा कि हमने आपसे वादा किया था कि हम नवरात्रों के व्रत के दौरान आपके लिए रोजाना एक ना एक नई और अलग रेसिपी लेकर आएंगे, तो हम अपना वादा पूरा करते हुए आज की यह रेसिपी आपके लिए लेकर आएं हैं। जिसका नाम है व्रत की कढ़ी। जी हां, व्रत के लिए इस मजेदार रेसिपी का स्वाद जरूर चखें, जाने इसे बनाने की विधि।

यह भी पढ़ेः नवरात्र के व्रत में बनाएं सिंघाड़े के आटे का समोसा

सामग्री

  •  दही- 1 कप
  •  राजगीर का आटा – 3 चम्मच
  •  जीरा- 1/2 चम्मच
  •  अदरक -1/2 इंच
  •  हरी मिर्च- 2
  •  पानी -1 ½ कप
  •  नींबू का रस -2 से 3 चम्मच
  •  घी- 2 चम्मच
  •  धनिए की पत्तियां – 1 से 2 चम्मच
  •  नमक या सेंधा नमक स्वादानुसार

विधि

  1.  दही को एक बाउल में निकालकर अच्छी तरह से हिल्ला लें।
  2.  इसके बाद इसमें राजगीर का आटा डाल लें।
  3.  इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिला लें।
  4.  एक पैन में घी डालकर, इसमें जीरा डालकर हल्का सा पका लें।
  5.  इसके बाद इसमें क्रश किया अदरक और मिर्च डाल लें।
  6.  इसके बाद गैस की आंच को कम करके, इसमें दही और राजगीर के आटे से मिलाया हुआ मिक्चर डाल दें।
  7.  इसके बाद इसमें नमक डालकर मिला लें।
  8.  इसके बाद इसमें नींबू का रस मिलाकर फिर से चला लें।
  9.  कढ़ी को कुछ-कुछ देर में चलाते रहें, ऐसा करने से वह पकती रहेगी।
  10.  आप कढ़ी को समय-समय पर हिलाते रहे, ऐसा करने से कढ़ी गाढ़ी हो जाएगी।
  11.  कढ़ी को आप ताजी हरी पत्तियों के साथ सजा लें।
  12.  कढ़ी के साथ आप चावल, राजगिरा पूरी या पराठा सर्व कर सकती हैं।
vrat-ki-kadhi-1mage Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version