Home स्वास्थ्य खान पान और पोषण ऑर्गेनिक फूड आपके स्वास्थ्य के लिये किस तरह से बेहतर है?

ऑर्गेनिक फूड आपके स्वास्थ्य के लिये किस तरह से बेहतर है?

0

आज के समय की भाग-दौड़ वाली और अस्वस्थ जीवनशैली में सुधार लाना बहुत ही जरूरी होता जा रहा है। ऐसे अनियमित दिनचर्या और उल्टे-सीधे खानपान से फैल रही अनेकों बीमारियां हमारे शरीर को जकड़ कर ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है जहाँ से उबर पाना बड़ा ही मुश्किल हो जाता है।  यदि आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते तो ऑर्गेनिक फूड्स को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें। इससे मिलने वाले ढेर सारे फायदों से आप अपना जीवन पूरे तरीके से स्वस्थ बना सकते हैं। आज हम आपको ऑर्गेनिक फूड्स के सेवन से होने वाले अनगिनत फायदों के बारे में बता रहे हैं। जिसके गुणों को देख न्युट्रिशनिस्ट भी इसे अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह दे रहे हैं।

1. इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है

इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है

खेतो में उगाये जाने वाले फल और सब्जियो की उपज को बेहतर बनाने के लिये इनमें किसी तरह के पेस्टिसाइड्स या रासायनिक खादों का इस्तेमाल नहीं किया जाता। और ना ही इन फलों और सब्जियों की उपज के दौरान समय से पहले बढ़ाने या उन्हें पकाने के लिए किसी तरह के केमिकल्स का उपयोग किया जाता। इस तरह की उपज से तैयार होने वाले ऑर्गैनिक फूड हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं। और इसमें किये गये विभिन्न अध्ययनों से पता चलता है कि वे वास्तव में गर्भवती महिलाओं और वृद्ध लोगों के लिए जैविक खाद्य पदार्थ काफी फायदेमंद साबित हुए हैं।

कैसे ऑर्गैनिक फूड आपके प्रतिरक्षा प्रणाली को विकसित करने में मदद करता है:  जब आप ऑर्गैनिक फूड का सेवन करना शुरू करते हैं, तो शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। शरीर में प्रतिरक्षा प्रणाली के मजबूत होने से यह उत्पन्न होने वाले वायरस और बैक्टीरिया के संक्रमण को खत्म कर देते है। जिससे हमारा शरीर हमेशा स्वस्थ बना रहता है।

2. हमारे पर्यावरण के लिए सहायक

जब कोई उत्पाद पर्यावरण के लिए अच्छा होता है, तो यह हमारे लिए अच्छा होता है। जैविक खेती हमारे पारिस्थितिकी तंत्र पर एक सकारात्मक प्रभाव पैदा करने का काम करती है ताकि हम जो भोजन खा रहे हैं वह शरीर के लिये अच्छा प्रभाव डाले। जैविक खेती काफी हद तक दोहरे फार्मूला पर आधारित होती है; एक तो यह मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखने में मदद करता है और दूसरा कीटों की रोकथाम के लिए भी उपयोगी होता है। जैविक खेती की मदद से हम ना केवल स्वस्थ खाद्य पदार्थ प्राप्त करते हैं बल्कि जल प्रदूषण और टोपोसिल क्षरण जैसी पर्यावरणीय समस्याओं से भी छुटकारा पाते हैं।

3. किसानों के लिये भी मददगार

ऑर्गैनिक फूड यदि आप सीधे किसान के पास से जाकर लेते है तो आपको काफी फायदा हो सकता है जैसे एक तो बाजार से मिलने वाले कीमत की अपेक्षा कम कीमत में ज्यादा चीजे होने के साथ आप ताजे उत्पाद ले सकते है दूसरा इससे किसानों को भी सीधा फायदा होता है। सीधी बिक्री लेने से किसान का लाभ मार्जिन बढ़ता है उन्हें प्रत्यक्ष बिक्री में किसी तीसरे पक्ष को हिस्सा नहीं देना पड़ता है।

4. ऑर्गैनिक फूड स्वाद में बेहतर होते है

क्या आपने कभी अपने भोजन की घटती गुणवत्ता और स्वाद के बारें में सोचा है? कि इसके कम होने का कारण क्या है। यही सभी आनुवांशिक संशोधनों के कारण होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऑर्गैनिक फूड स्वाद बेहतर कैसे हो सकते है? तो हम आपको इसके बारें में बताते है। जैविक खाद्य पदार्थों का उत्पादन पारंपरिक पद्धति के अनुसार होता है। इसे बिना किसी सिंथेटिक कीटनाशक का उपयोग किये बिना ही उगाया जाता हैं जिससे पौधे में एंटीऑक्सीडेंट तत्वो की मात्रा काफी बढ़ने लगती है। जब एंटीऑक्सिडेंट के तत्व उच्च स्तर पर पहुंच जाते है तो ऑर्गैनिक फूड खानें में स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थवर्धक परिणाम देने लगते है।

5. ऑर्गेनिक फूड्स प्राकृतिक रूप से ताजा होते हैं

आर्गेनिक फूड हमारे शरीर के लिये काफी अच्छे होते है। क्योकि इनमें किसी भी तरह के रासायनिक उत्पाद का प्रयोग नही किया जाता। इनमें केमिकल और कृत्रिम फ्लेवर न होने के कारण, प्राकृतिक स्‍वाद अधिक होता है। ये काफी लंबे समय तक चलते है समय से पहले सड़ते नही है।

6. एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर

सिंथेटिक फूड और जैविक फूड के बीच मुख्य अंतर यह है कि जैविक फूड प्राकृतिक गुणों से भरपूर होने के कारण इनके अंदर एंटीऑक्सिडेंट की अत्याधिक मात्रा पाई जाती है। ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थों में आमतौर पर उच्च स्तर के एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप ये शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं ऑर्गेनोलेप्टिक गुणों में वृद्धि होती है। शरीर का मोटापा नहीं बढ़ता। और हम कई रोगों से मुक्त रहते है। ये फूड आइटम लंबे समय तक सुरक्षित रहने के साथ अच्छी सुगंध वाले ताजे और कोमल बने रहते है।

7. पुरानी बीमारियों की संभावना कम कर देता है

यदि आप अपनी जीवन शैली को स्वस्थ रखना चाहते है को जैविक खाद्य पदार्थों का सेवन करें। ये पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने के कारण आपको पूर्ण रूप से स्वस्थ रखने में मदद करते है। ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थों में पाये जाने वाले पौष्टिक घटक शरीर में बढ़ते रोगों के स्तर को कम करने में मदद करते है। इसलिये इसकी उपयोगिता को देखकऱ इसते पयोग करने के सलाह दी जाती है।

8. कोई कीटनाशक नहीं

आर्गेनिक फूड प्राकृतिक होते हैं। और इन पर किसी भी प्रकार के रासायनिक कीटनाशक का छिड़काव नहीं किया जाता। आर्गेनिक फूज केमिकल और कीटनाशकों के उपयोग के बिना ही इसकी पैदावार की जाती है। किसान पेड पौधों को कीड़े और वीड्स से बचाने के लिये प्राकृतिक साधनों का उपयोग करके फसलों की अच्छी पैदावार करते है।इसलिये इन फूड्स का सेवन करने से लोगों को बीमारियां ना के बराबर देखने को मिलती है।

कीटनाशक-मुक्त आर्गेनिक प्रोडक्‍ट के फायदे:

फसलों में कीटनाशकों चीजों का उपयोग कीटों और खरपतवारों को खत्म करने के लिए किया जाता है, जो हमारे खाने को भी जहरीला बना गदेता है अभी हाल में किए गए वैज्ञानिक शोधों ने ऐसे खाद्यपदार्थों को घातक बीमारियों के होने का कारण माना है। आर्गेनिक फूड का सेवन करने से आपको किसी भी घातक रोग के होने की संभावना नही हो सकती है। इसलिये इसके फायदों को जानकर डॉक्टर भी इसका पयोग करने की सलाह देते है।

ऑर्गैनिक प्रोडेक्ट की कीमत

बैसे बाजार में मिलने वाले ऑर्गैनिक प्रोडेक्ट की कीमत नॉर्मल फूड आइटम्स के मुकाबले काफी ज्यादा होती है जिसका मुख्य कारण इसकी मांग ज्यादा और पैदावार कम है आमतौर पर ज्यादातर किसान जैविक खेती करने की जगह पारंपरिक तरीके से ही खेती करना ही ज्यादा पसंद करते हैं। इसके अलावा इनका सर्टिफिकेशन भी महंगा होता है और सब्सिडी भी नहीं मिलती। लेकिन आपको अपनी जेब के मुताबिक भी कुछ कम कीमत वाले जैविक खाद्य पदार्थ हैं जिनका उपयोग प असानी के साथ कर सकते है।

• केला
• ब्लू बैरीज़
• ब्रोकोली
• आलू
• टमाटर
• पालक
• चुकंदर

हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप इसकी उपयोगिता के बारें में जान ही गए होगे। यदि आप अपने स्वास्थ को बेहतर बनाना चाहते है तो प्राकृतिक गुणों से भरपूर आर्गेनिक फूड्स को अपनी जीवनशैली में शामिल करें। ये पको आपके ही नजदीक किसी भी मार्केट में बडड़ी ही असानी के साथ कम कीमत में मिल सकते है।

आर्गेनिक फूड्स को बाजार से लानें और रखने के तरीके

यहां हम आपको आर्गेनिक फूड्स के बारें में जानकारी दे रहे है इसे आप कहां से प्राप्त कर सकते है।

• अपने आस-पास के बाजार में इसे देखें।
• अपनी जरूरत के हिसाब से ही उतनी ही सामग्री खरीदे जितने की आपको जरूरत है। इसे स्टोर करके ना रखें।
• कोशिश करें जहां पर इसकी खेती होती है उन्ही किसानों से सीधे खरीदें।
• कम कीमत वाले आर्गेनिक फूड्स को आप इंटरनेट पर सर्च कर सकते है।
• यदि आप चाहे तो इसकी बागवानी आप खुद भी कर सकते है यदि आपके पास सहुलियत हो तो।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version