Home विविध रसोई से लगी हो तेज भूख तो झट से बनाएं पनीर चीज टोस्ट

लगी हो तेज भूख तो झट से बनाएं पनीर चीज टोस्ट

0

टोस्ट खाना तो लगभग सभी पसंद करते हैं। सुबह घर में अनेकों कामों के साथ ही अधिकतर लोगों को जॉब पर जाने की भी जल्दी होती हैं। रात को देर से सोना और सुबह देर से उठना शहरों की पंरपरा सी बन गई हैं और ऐसे में शॉर्ट-कट तरीके से ब्रेकफास्ट तैयार करने के अलावा हमारे पास दूसरा कोई विकल्प नहीं बचता। शहरों में लोग नास्ते में प्रायः टोस्ट खाना पसंद करते हैं, जिससे भूख भी जल्दी नहीं लगती और यह हेल्दी भी होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लाएं हैं पनीर चीज टोस्ट। इसे बनाना बेहद ही आसान होता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में…

यह भी पढ़ें – पनीर नो बटर मसाला खाने में हैं लाजवाब

पनीर चीज टोस्ट के लिए जरूरी सामग्री

• जीरा – 1/2 चम्मच
• तेल – 1 ½ चम्मच
• हरी मिर्च – 1 चम्मच
• प्याज – 90 ग्राम
• टमाटर – 90 ग्राम
• अदरक का पेस्ट – 1 चम्मच
• नमक – 1/2 चम्मच
• हल्दी – 1/4 चम्मच
• गरम मसाला – 1/2 चम्मच
• लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
• मेंथी – 1/2 चम्मच
• पनीर – 170 ग्राम
• ब्रेड स्लाइस – 1
• रेड चिली फ्लेक्स
• धनिया – 1 1/2 चम्मच
• मोजरिला चीज

यह भी पढ़ें – इस तरह बनाएं पनीर वड़ा चाट

पनीर चीज टोस्ट बनाने की विधि –

1. पनीर चीज टोस्ट बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें।
2. इसके बाद इसमें प्याज डालें और अच्छे से भूनें।
3. अब इसमें अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर चार से पांच मिनट तक भूनें।
4. फिर इसमें हल्दी, टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।
5. अब इसमें मेंथी, पनीर और धनिया डालकर भूनें। तैयार पनीर की भुर्जी को अलग रख दें।
6. अब ब्रेड के स्लाइस ले लें और उसके ऊपर मोजरिला चीज, रेड चिली फ्लेक्स व पनीर की भुर्जी डालें।
7. ब्रेड स्लाइस को बेक करने के लिए अपने ओवन का 330°F/170°C के तापमान पर प्रीहीट करें। इसके बाद तैयार ब्रेड स्लाइस को ओवन में डालकर सात मिनट तक बेक करें।
8. पनीर चीज टोस्ट बनकर तैयार हैं। अब आप मनचाहे सॉस के साथ इसका सेवन करें।
9. आपके घर में सभी लोगों को यह डिश खूब पसंद आएगी।

पनीर चीज टोस्टImage Source: 

यह भी पढ़ें – पनीर परांठा बनाने की विधि

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version