Home विविध दोगुनी तरक्की के लिए घर में लगाएं यह चमत्कारी पौधे

दोगुनी तरक्की के लिए घर में लगाएं यह चमत्कारी पौधे

0

आप सभी के घरों में काफी लंबे समय से ही पौधे लगाने का प्रचलन चला आ रहा होगा। लेकिन क्या आप जानती हैं कि घरों में पौधों को आखिर क्यों रखा जाता है, दरअसल घर में सुख-संपति बनाएं रखने के लिए वास्तु के हिसाब यह पौधे काफी जरूरी होते हैं। हम आपको बता दें कि वास्तु हर समस्या का समाधान है।

vaastu-tips1Image Source:

कई चीजों को अगर वास्तु के अनुसार सही स्थान पर रखा जाए तो ऐसा करने से काफी अनुकूल परिणाम मिलते हैं। इतना ही नहीं ऐसे में घर पर होने वाले पौधे का भी काफी योगदान होता है। आइए आपको बताते हैं कि घर में खुशहाली बरकरार रखने के लिए आपको किस तरह के पौधों को रखना चाहिए।

यह भी पढ़ेः जानें एक औरत किसी भी रहस्य को अपने तक सीमित क्यों नहीं रख पाती है

1 गुडहल का पौधा
आप गुडहल के पौधे को भी अपने घर में रख सकती हैं। इस पौधे का सीधा संबंध मंगल ग्रह और सूर्य से होता है। कहा जाता है कि हनुमान जी को ये गुडहल के फूलो को चढ़ाने व्यक्ति का मंगल ग्रह शांत हो जाता है। इसी के साथ रोजाना पूजा के दोरान इस फूल का उपयोग करने से पारिवार के सदस्यों के नाम और यश में बढ़ोतरी होती है।

Image Source:

2 केले का पौधा
अगर आपकी शादी में किसी भी तरह की रूकावट आ रही हो या फिर आप अपने घर में सुख शांति को बरकरार रखना चाहती हैं, तो आप अपने घर के पिछले भाग में एक केले का पौधा लगा सकती हैं। इसी के साथ आपको इच्छित फल की प्राप्ति करने के लिए रोजाना इस केले के पौधे की पूजा करनी होगी।

Image Source:

3 तुलसी का पौधा
इस बात को तो आप भी जानती हैं कि तुलसी का पौधा काफी पवित्र होता है। इसके औषधीय गुण से आप अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर सकती है। आप रोजाना तुलसी के इस पौधे में दीपक जला कर शुक्र ग्रह को शांत कर सकती हैं।

Image Source:

यह भी पढ़ेः घर के इन मामूली बदलावों से बन सकती है आपकी बिगड़ी किस्मत

4 अनार का पौधा
अगर घर में अनार का पौधा लगा लें तो इससे नकारात्मक प्रभाव और तंत्र-मंत्र की समस्या दूर हो जाती हैं। इतना ही नहीं अनार के फूल को शहद में डुबा कर हर सोमवार को भगवान शिव को अर्पित करने से कई कष्ट दूर हो जाते हैं।

Image Source:

इतना ही नहीं इसके अलावा आप मनीप्लांट लगाकर भी अपने घर की आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकती हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version