Home स्वास्थ्य अच्छी सेहत पाने के लिए जूस की जगह करें फलों का सेवन

अच्छी सेहत पाने के लिए जूस की जगह करें फलों का सेवन

0

फलों में विटामिन, न्यूट्रिशियंस, मिनरल्स आदि भरपूर मात्रा में होते हैं। फलों के सेवन से शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट के गुण हमारी अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं। किसी फल में मिठास थोड़ी कम या थोड़ी ज्यादा जरूर हो सकती हैं, लेकिन यह सभी गुणों से भरपूर होते हैं। आइए जानते हैं कम या ज्यादा मिठास वाले फलों के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में।

फलोंImage Source: 

यह भी पढ़ें – ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए करें इन फलों का प्रयोग

1. संतरा (Orange)

आपको बता दें कि संतरे में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती हैं, अगर आप इसका जूस निकालकर सेवन करने के बजाय, इस फल का सीधे सेवन करेंगी तो यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होता हैं। इसमें चीनी की मात्रा लगभग 11 ग्राम होती हैं।

Image Source: 

2. लीची (Lychee)-

लीची में मिठास बहुत ज्यादा होती हैं। इसमें कैल्शियम की मात्रा भी अधिक होती हैं, जो हमारे दांतों और हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद हैं। इस फल में 136 मिलीग्राम कैल्शियम होता हैं।

Image Source: 

यह भी पढ़ें – खाली पेट इन फलों के सेवन से नहीं होती कोई परेशानी

3. अंजीर (Common fig)-

अंजीर में पोटाशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। यह फल मीठा होता हैं। इसके खाने से सेहत अच्छी बनी रहती हैं। इसमें चीनी की मात्रा लगभग 27 ग्राम होती हैं।

Image Source: 

4. आम (Mango)-

यह सभी जानते हैं कि आम फलों का राजा हैं। यह फल मिठास से भरपूर होता हैं। इसमें विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं, जो हमारी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं।

Image Source: 

यह भी पढ़ें – मॉर्निंग वॉक के बाद खाने में जरूर खाएं यह चीजें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version