Home स्वास्थ्य खान पान और पोषण वजन कम करने के लिए उपयोग में लाएं ये प्रोटीन युक्त खाद्य...

वजन कम करने के लिए उपयोग में लाएं ये प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ

0

अक्सर देखा जाता है कि वजन के बढ़ते ही लोगों काफी परेशान हो जाते हैं और इस वजन को कम करने के लिए नए-नए रास्ते खोजने लगते है। लोग दिन रात एक्ससाईज व कड़ी मेहनत के बावजूद भी अपने वजन को स्थिर नहीं रख पाते हैं। पर आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके के बारे में बता रहें हैं जिसका प्रयोग करके आप अपने वजन को ही नियंत्रित नहीं करेंगे, बल्कि अपका स्वास्थ्य भी ठीक हो जाएगा। हमारे द्वारा बताए जाने वाले आहार आपके वजन को कम करने में एक प्रमुख भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा इसमें पाए जानें वाला प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और अतिरिक्त वसा के निर्माण को कम करने में मदद भी करता है। आज हम नीचे कुछ प्रोटीनयुक्त 7 प्राकृतिक स्रोतों वाले आहारों के बारे में बता रहें हैं जो आपके वजन को तेजी के साथ कम करने में मदद करेंगे।

यह भी पढ़ेः-कैल्शियम युक्त 12 खाद्य पदार्थ

 

1. बादाम –
यदि आप अपने वजन को कम करना चाहती हैं तो अपने आहार में बादाम के सेवन को शामिल कर लें। बादाम शरीर को स्वस्थ रखने के साथ आपके वजन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। एक बादाम में कम से कम 1. 3 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। जो आपके शरीर की पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है। इसके सेवन करने से आप दिन भर ताजगी और स्फूर्ति को महसूस करेंगी।

protein-rich-food-items-to-lose-weight-almondImage Source:

 

2. ब्रोकोली-
ये बात हम सभी जानते हैं कि हरी सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इन्हीं सब्जियों मे से एक ब्रोकोली है, जिसमें अनेक पोषक तत्वों की मात्रा होती है। इसमें विटामिन बी 1, ओमेगा -3 फैटी एसिड, और मैग्नीशियम जैसे तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं। मात्र 1 ब्रोकोली का सेवन करने से आपको 5 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है। है। इसके सेवन करने के लिए आप इसे उबालकर इसमें नमक और हर्बस को मिलाकर इसका सेवन रोज करें, आपको जल्द ही बढ़े वजन से छुटकारा मिलने लगेगा।

Image Source:

 

यह भी पढ़ेः- हार्मोन्स को संतुलित करने के लिए खाएं यह 5 एस्ट्रोजन युक्त खाद्य पदार्थ

3. काबुली चने-
चने कोई भी हो इनमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाई जाती है। एक कप काबुली चने में कम से कम 40 ग्राम प्रोटीन पाया जा सकता है। अध्ययनों के मुकाबित यह बात साबित हुई है कि चनें का सेवन हमारे वजन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए इसका सेवन आपको रोज नाश्ते के रूप में करना चाहिए। यदि आप इसें स्वादिष्ट और सेहतमंद बनाना चाहती हैं तो इसमें प्रोटीनयुक्त सब्जियों को डालकर सलाद के रूप में भी खा सकती हैं।

Image Source:

 

4. नारियल –
नारियल प्रोटीन का सबसे बड़ा स्रोत है इसका उपयोग आपको रोज करना चाहिए। नारियल का पानी या नारियल के अंदर का गूदे में 8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा नारियल में एमिनो एसिड, थ्रिऑनीन पाया जाता है, जो हमारे हार्ट को मजबूती प्रदान करने में सहायक होता है।

Image Source:

 

यह भी पढ़ेः- मुंहासों के दौरान ना खाएं यह खाद्य पदार्थ

 

5. पनीर-
शाकाहारियों के लिए चिकन या मांस की अपेक्षा पनीर का सेवन करना सबसे अच्छा विकल्प माना गया है। पनीर हमारी सेहत को स्वस्थ रखता है। आप 100 ग्राम पनीर से 11 ग्राम प्रोटीन प्राप्त कर सकती हैं। आप से घर पर ही बनाकर इसका उपयोग कर सकती है, ये हमारे शरीर के लिए सबसे फायदेमंद तत्व माना गया है।

Image Source:

 

6. अंडे –
अंडे का सेवन हर किसी के लिए सबसे अच्छा उपचार माना गया है। ये हमारे शरीर के वजन को कम करने के साथ ही शरीर को सेहत मंद बनाता है। इसका सेवन करने से शरीर में पूरे दिन ताजगी और स्फूर्ति बनी रहती है। अंडे में विटामिन बी 2, विटामिन डी, विटामिन बी 12, आयोडीन और सेलेनियम के साथ ही प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो शरीर के विकास में मदद करती है। जो लोग कसरत करते है उनके लिए अंडे का सेवन करना वरदान के समान है।

Image Source:

 

यह भी पढ़ें- इन 10 खाद्य पदार्थों से कम करें अपनी भूख

 

7. मसूर की दाल-
हमारे शरीर के विकास के लिए दाल का सेवन करना काफी आवश्यक है, इसमें प्रोटीन्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन आपको रोज करना चाहिए। इसका सेवन करने से शरीर हष्टपुष्ट बनाता है। इसलिए बचपन से ही माताएं अपने बच्चों को दाल का सेवन कराने लगती है। एक कप पकी हुई दाल में 18 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। इसके अलावा दाल में प्रोटीन के साथ-साथ पोटेशियम, मैग्नीशियम, फोलेट, लोहा, मैंगनीज और तांबे जैसे खनिज तत्व पाए जाते हैं।

Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version