Home घरेलू नुस्खे सफेद धब्बों से राहत पाने के लिए अपनाएं यह प्राकृतिक तरीके

सफेद धब्बों से राहत पाने के लिए अपनाएं यह प्राकृतिक तरीके

0

सफेद धब्बे हमारी त्वचा में विटिलिगो के रूप में जाना जाता है। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है कि आपके शरीर में सफेद दाग हैं तो आप विटिलिगो से पीड़ित हैं। आप चाहे तो इस उपचार का इस्तेमाल जल्द से जल्द करके अपनी इस समस्या से राहत पा सकती हैं। आइए आज हम आपको ऐसे ही कुछ प्राकृतिक तरीकों से इन सफेद धब्बों से छुटकारा पाने का तरीका बताते हैं।
ल्यूकोडर्मा को विटिलिगो के नाम से भी जाना जाता है, इस दुर्लभ त्वचा रोग से राहत पाने के लिए आप आसानी से इन उपचारों का इस्तेमाल कर सकती हैं। ल्यूकोडर्मा को सफेद त्वचा के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ेः इस उपचार की मदद से मुंहासों से पाएं एक हफ्ते में छुटकारा

1. अदरक
अदरक के रस में नींबू का रस और पानी मिला लें। इसके बाद इसका सेवन रोजाना दो बार करें। आप चाहे तो अदरक के रस को इन धब्बों में लगा सकती हैं।

get-rid-of-white-patches-1Image Source:

 

2. शहद
आप कच्चे शहद को अपनी त्वचा में लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। आप चाहे तो इसमें चंदन पाउडर के साथ चावल का पाउडर और हल्दी भी मिला सकती हैं। इसके बाद इसे व्हाइट पैच में लगा लें और दस मिनट के लिए इसे लगे रहने दें।

Image Source:

 

3. नीम
एक चम्मच नीम का पाउडर ले लें और उसमें जरा सा पानी मिलाकर, इस पेस्ट को आप सफेद धब्बों पर लगाकर 10 मिनट बाद धो लें।

Image Source:

 

4. हल्दी
नीम और हल्दी को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इसके बाद इसमें शुद्ध सरसों का तेल मिलाकर इसे प्रभावित जगह पर लगाएं, इस उपचार को आप दिन में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

Image Source:

 

5. तुलसी
तुलसी की ताजा पत्तियों को सीधे पैच पर भी लगा सकती हैं। इसके अलावा आप इसे पानी में उबाल लें और इसमें हल्दी मिला लें। इसका इस्तेमाल चेहरे पर करने से भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

Image Source:

 

6. कॉपर
आप कॉपर के बर्तन में रात भर पानी रखकर सुबह के समय इस पानी का सेवन करें। इससे भी आपको बेहतरीन परिणाम देखने को मिलेंगे।

Image Source:

 

यह भी पढ़ेः अनचाहे मस्सों को दूर करने के घरेलू नुस्खें

7. गोभी
एक ताजा गोभी का रस निकालकर इसे प्रभावित जगह पर लगा लें और फिर गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें। आप चाहे तो गोभी को उबाल भी सकती हैं और फिर इसमें पानी मिला लें, अब इस पेस्ट को सफेद धब्बों पर लगा लें। आप गोभी को अपनी डाइट में भी शामिल कर सकती हैं।

Image Source:

8. अखरोट
अखरोट को ब्लेंडर में ब्लेंड करके इसका पाउडर बना लें। इसके बाद इसमें कुछ बूंदे पानी की मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं। इसके बाद सफेद धब्बों पर इस पेस्ट को लगाएं। आप ऐसा दिन में 3 से 4 बार करें और फिर इसे पानी से साफ कर लें। आपको तीन महीनों में इसका परिणाम देखने को मिल जाएगा।

Image Source:

 

9. सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें
कभी भी सूरज की किरणों के संपर्क में आने से पहले एक बेहतरीन सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर लें, ताकि आपको किसी भी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े।

Image Source:

10. डॉक्टर से परामर्श लें
अगर आपको कुछ सही ना लगे तो आप अपने समय को बबार्द किए बिना ही किसी त्वचा विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।

Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version