Home विविध रिलेशनशिप टिप्स हर लड़की ढूंढती है अपने पति में ये ख़ूबियां…

हर लड़की ढूंढती है अपने पति में ये ख़ूबियां…

0

अक्सर लड़कियों की पसंद, ना पसंद की बात की जाये, तो यह कहनी गलत नही होगा। कि वो काफी चूजी होती है फिर चाहे उनकी लाइफपार्टनर की पसंद के बारें में ही बात क्यों ना हो। क्योकि आज के समय में हर तीसरी लड़की की यह ख़्वाहिश अपने पार्टनर के प्रति होती है कि उसका लाइफ पार्टनर स्मार्ट व गुड लुकिंग हो। क्योकि लड़कियां अक्सर लड़कों के सुंदरता को देखकर आकर्षित होती हैं, इसलिए उनकी चाहत में सुंदर लड़का होना टॉप मोस्ट डिमांड पर होता है। आज हम आपको अपने लेख के द्वारा लड़कियों की उन चाहत से अवगत करा रहे है जो हर लड़के में ढूंढती है।

केयरिंग नेचर –

केयरिंग नेचर

हर किसी के लिए रिश्ते में एक दूसरे के प्रति वफादारी का होना सर्वोपरि होता है। जो लड़कियों की शिद्दत से यह चाह रहती है कि उनका पति उनका पूरा ख़्याल रखे. उनकी हर छोटी-बड़ी जरूरतों को समझे। यानी लड़कियां केयरिंग नेचर के लड़के को अधिक पसंद करती हैं।

पति कमाऊ हो –

हर लड़की की चाहत होती है कि उसका पति अच्छी नौकरी वाला या फिर अच्छा बिज़नेस वाला हो। वह एक अच्छे कमाऊ पति की चाहत रखती है। जिससे उनका जीवन आर्थिक  रूप से मजबूत बना रहें। वे अपने भविष्य को सुनिश्‍चित करने के लिए अच्छे नौकरी पेशा लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं।

ख़ुशमिज़ाज लड़के –

आज के समय में लड़कियां ख़ुशमिज़ाज लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं। उनका यह मानना है कि लड़का जितना ज्यादा ज़िंदादिल व हंसमुख होगा, उतनी है जिंदगी हंसमुख बनी रहती है। जिससे इनके साथ ज़िंदगी हंसते-मुस्काराते गुजर जाती है।

घूमने का शौक़ –

यदि लड़का खुशमिजाज होने के साथ घूमने के शौक़ीन वाला हो, तो फिर क्या कहना। इससे  ज़िंदगी का हर सफ़र मौज-मस्ती के साथ गुज़ारना आसान हो जाता है। इसलिए लड़कियों की यह दिली इच्छा होती है कि उनका पार्टनर घूमने का शौक़िन  हो, ताकि वे भी समय-समय पर घूमते-फिरते ज़िंदगी के लुत्फ़ उठा सकें।

मैनर्स व एटीकेट्स –

हर लड़कियां शांत और शालीन लड़के को ज्यादा पसंद करती है। क्योकि उनका मानना होता है कि जो लड़के शालीन स्वभाव के होते हैं वे लोग जगह व व्यक्ति के अनुसार उन्हें उचित मान–सम्मान देते हैं, ऐसे व्यक्तित्व वाले लड़के उन्हें अधिक आकर्षित करते हैं।

पति का संवेदनशील होना –

लड़कियां अपने पार्टनर में उनके हर व्यवहार को देखती है क्योकि जो लड़का जितना ज्यादा नरम दिल का होगा। उतनी ही ज्यादा वो उनके दुख दर्द को भलीभांति समझ सकेंगा। यही ख़्याल उन्हें अपने पार्टनर में इमोशंस को देखने के लिए मजबूर करता है।

रिश्तों की कद्र करनेवाला हो –

अपने लाइफपार्टनर को पर्याप्त समय देनेवाले लड़कों के लिये लड़कियों में भी यही ख़्वाहिश होती है। उनका लाइफपार्टनर जब दिनभर ऑफिस के कामों में ज्यादा बिज़ी हो, तो वे भी उनका सपोर्ट करें। हर पति- पत्नि को एक दूसरें के रिश्तों की गरिमा को बनाए रखना चाहिये। जब भी दोनों को काम के बाद थोड़ा सा भी टाइम मिले, साथ मिलकर गुजारना चाहिये।

पत्नी का सम्मान करने वाले –

हर लड़की की चाहत होती है कि शादी के बाद उसका साथी उसकी बातों को अहमियत देने वाला हो। क्योकि हमारे समाज में आज भी अधिकतर घरों में देखने को मिलता है कि पति  घरेलू मामलों के अलावा किसी अन्य दूसरे मामलों में पत्नी को उतना तवज्जो नहीं देते, जितना कि उन्हें मिलना चाहिए। इसलिये हर लड़कियाों की यह चाहत होती हैं कि घर–बाहर हर मामले में पति उनकी बातों को भी अहमियत दें। ऐसे शख़्स से वे बहुत अधिक प्रभावित होती हैं।

स्वतत्रं विचार वाले –

हर लड़की पार्टनर में ये खूबी देखना ज्यादा पसंद करती है। कि वह खुले विचार वाला हो। हर बात पर रोकटोक ना करें। कहीं बाहर जाने पर जासूसी ना करे, उन्हें अपने सहेलियों से मिलने की पूरी आज़ादी हो। मायके जाने पर ज्यादा पाबंदी ना लगाये।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version