Home विविध रसोई से इस तरह बनाएं वेज चीज टोस्ट

इस तरह बनाएं वेज चीज टोस्ट

0
QUICK RECIPE How To Make Veg Cheese Toast At Home

वेज चीज टोस्ट एक ऐसी डिश है, जिसमें कई सारी सब्जियां होती है, यह एक हेल्दी डिश है, जिसे आप आसानी से अपने घर में बना सकती हैं। वेज चीज टोस्ट का सेवन आप नाश्ते में कर सकती हैं। आप वेज चीज टोस्ट को बनाने में अलग-अलग तरह की टॉपिंग्स का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। आइए आपको इसकी विधि के बारे में बताते हैं।

यह भी पढ़ेः लगी हो तेज भूख तो झट से बनाएं पनीर चीज टोस्ट

तैयारी का समय : 10 मिनट
कूल समय : 30 मिनट
सर्व : 4

वेज चीज टोस्ट बनाने की सामग्री

• ब्राउन ब्रेड – 4 स्लाइस
• चिडार चीज – ½ कप
• क्रीम चीज – 8 चम्मच
• तुलसी – ½ चम्मच
• ग्रीन पैपर – 30 ग्राम
• येलो बेल पैपर – 30 ग्राम
• टमाटर – 30 ग्राम

यह भी पढ़ेः इस विधि का इस्तेमाल कर बनाएं स्वादिष्ट नमकपारे

वेज चीज टोस्ट बनाने की विधि

1 सबसे पहले आप ब्राउन ब्रेड के कुछ स्लाइस ले लें। आप चाहें तो ब्राउन ब्रेड की जगह सफेद ब्रेड का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
2 इसके बाद आप हरी पैपर, येलो बेल पैपर और टमाटर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
3 अब ब्रेड के स्लाइस को एक ट्रे में रख लें।
4 इसके बाद आप क्रीम चीज को ब्रेड स्लाइस में डाल दें।
5 अब आप इसमें टॉपिंग्स को डालें। फिर टमाटर, ग्रीन और येलो पैपर को ब्रेड स्लाइस में डाल लें।

यह भी पढ़ेः मूंग दाल चीला बनाने की विधि आप भी जानें

6 एक कटोरे में आप चिडार चीज को कद्दूकस कर लें।
7 इसके बाद आप इसे ब्रेड स्लाइस पर छिड़क लें।
8 अब आप तुलसी के पत्तों को स्वाद के लिए इसमें शामिल करें।
9 इन स्लाइस को 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें। इसके बाद आप 5 मिनट तक टोस्टर में टोस्ट कर लें।
10 वेज चीज टोस्ट बनकर तैयार है, आप इसका सेवन कर सकती हैं।

यह भी पढ़ेः इस तरह बनाएं दालचीनी ब्रेड

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version