Home विविध रसोई से रवा ढोकला रेसिपी

रवा ढोकला रेसिपी

0

ढोकला बनाना काफी कठिन होता है, इसे बनाने के लिए आपको कड़ी मेहनत और समय की जरूरत होती है। लेकिन ऐसा रवा ढोकला रेसिपी के साथ बिल्कुल नहीं है। नाम से ही पता लगता है कि यह रवा या सूजी से बनाया जाता है। इस ढोकले को आप नार्मल ढोकले की तरह भी बना सकती हैं। रवा ढोकला बनाना काफी आसान होता है, इसी के साथ यह स्वादिष्ट और तेजी से मुंह में घुल जाता है।

सामग्री

  •  सूजी – 2 कप
  •  अदरक और मिर्च का पेस्ट -1/2 चम्मच
  •  पानी -1 कप
  •  तेल – 1 चम्मच
  •  चीनी -1/2 चम्मच
  •  हल्दी -चुटकी भर
  •  नींबू -1 चम्मच
  •  इनो -1 चम्मच
  •  नमक -स्वादानुसार

तड़के के लिए

  •  सरसों के बीज- 1/2 चम्मच
  •  जीरा -1/2 चम्मच
  •  तिल- 1 चम्मच
  •  करी पत्ते -8 से 10
  •  हींग -एक चुटकी
  •  तेल -1/2 बड़ा चम्मच

विधि

  1.  एक बाउल में सूजी, अदरक और मिर्च का पेस्ट, पानी, तेल, चीनी, हल्दी पाउडर, नींबू का रस और नमक मिला लें।
  2.  इन सभी चीजों को अच्छे से मिला कर एक तरफ रख दें। इसे 15 से 20 मिनट के लिए अलग रख दें।
  3.  इसके बाद स्टीमर में 4 कप पानी रख दें और गैस की आंच तेज कर लें।
  4.  इसके बाद उस पैन में हल्का सा तेल डाल लें, जिसमें आप ढोकला बनाने जा रहे हैं।
  5.  जब ढोकला कुछ देर के लिए अलग रख दिया जाए तो इसमें हल्का सा इनो मिला लें।
  6.  इसके बाद तैयार मिक्चर को इस पैन में डाल लें।
  7.  इसके बाद स्टीमर में पैन रखकर, ढोकले को कवर करके 18 से 20 मिनट के लिए अलग रख दें।
  8.  इसके कुछ समय बाद एक टूटपिक से बीच से ढोकला को पकाना शुरू कर दें। अगर टूटपिक साफ होकर बाहर आ जाएं तो समझ लें कि आपका ढोकला बनकर तैयार है।
  9.  इसके बाद ढोकला पैन को हटा लें और इसे 5 से 6 मिनट के लिए ठंड़ा होने दें।
  10.  इसके बाद एक छोटे से पैन में 1/2 चम्मच तेल डाल दें। फिर इसमें सरसों का तेल मिला लें।
  11.  अब इसमें जीरा मिला लें और इसे फ्राई कर लें।
  12.  इसमें तिल, सरसों के बीज, हींग, जीरा और करी पत्तों को डाल कर कुछ सेकेंड के लिए पका कर गैस को बंद कर दें।
  13.  इसके बाद इसमें सावधानी से पानी मिला लें।
  14.  अब इसके बाद बचे हुए पानी को बाहर निकाल लें।
  15.  अपने ढोकले को शेप में काटकर, उसे धनिया या नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।
Rava Dhokla1Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version