Home मेहंदी इस वजह से शादी में लड़कियों को लगाई जाती है मेहंदी

इस वजह से शादी में लड़कियों को लगाई जाती है मेहंदी

0

हमारी भारतीय परंपरा में मेहंदी का प्रचलन काफी पुराने समय से होता आ रहा है, क्योंकि मेहंदी नारी श्रृंगार का एक अभिन्न अंग है जिसके बिना हर रीति-रिवाज अधुरा माना जाता है। तभी तो हमारे सभी त्योहारों के साथ ही शादी-विवाह के अवसर में भी मेहंदी का उपयोग सर्वोपरि किया जाता है। अक्सर आपने देखा होगा कि हमारे यहां विवाह के समय मेहंदी लगाने की रस्म दूल्हे व दुल्हन अवश्य ही अदा करते हैं। लेकिन खुशियों के मौके पर मेहंदी लगाने की परंपरा शुरू क्यों की गई? इसके पीछे भी कई कारण हैं, जो आज हम आपको बता रहें हैं।

mehndi-in-weddings1Image Source:

यह भी पढ़े : हाथों की मेहंदी के रंग में निखार लाने के तरीके

1. शादी में मेहंदी का महत्व-
हाथों में रचने वाली मेहंदी एक खिलता रंग ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति का हिस्सा भी है। यह हमारी आने वाली हर खुशियों का प्रतीक माना जाता है इसलिए इसे विवाह के समय लगाना काफी जरूरी होता है। माना जाता है कि यह जितनी खिलती है हमारे घर की खुशिया भी उतनी ही खिलकर आती है। तभी तो हर दुल्हन के हाथ में मेहंदी के रंग को बड़े ही गौर से देखा जाता है कि इसका रंग कितना गहरा उतरा। जहां दुल्हन के पूरे हाथ में मेहंदी लगाने का रिवाज है तो वहीं दुल्हे को भी मेहंदी लगाई जाती है। फिर ये शगुन के तौर पर भले ही मेहंदी का छोटा सा टीका लगाया दिया जाए।

Image Source:

2. प्यार का प्रतीक-
दूल्हा-दुल्हन के हाथ में मेहंदी का लगना उनके जीवन के साथ उनके परिवारो के बीच प्यार और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। दुल्हन के हाथों में लगी मेहंदी का रंग जितना गहरा होगा उतना ही पति-पत्नी के बीच का रिश्ता अटूट रूप से निखरता रहेगा। यह दोनों के अटूट प्रेम को दर्शाता है।

Image Source:

3. शुभ-
दूल्हा और दुल्हन के हाथों में लगी मेहंदी का रंग जितने दिनों तक दोनों के हाथों पर रहता है, उतना ही दोनों के जीवन की खुशियों का शुभ संकेत माना जाता है।

4. औषधीय गुण-
मेहंदी में कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते है जो शरीर में शीतलता बनाए रखते हैं। शादी के समय बढ़ते दिमागी तनाव से राहत देने में मेहंदी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह हमारे शरीर में शीतलता देने के साथ, सिर दर्द, तनाव और थकान से राहत दिलाती है। मेहंदी लगाने से त्वचा संबंधी कई रोग दूर होते हैं। साथ ही यह त्वचा की नमी को भी बनाए रखने का काम करती है। इसके अलावा मेहंदी की खुशबू काफी कामोत्तेजक होती है, जो शादी के बाद दोनों के खास पलों को रोमांटिक बना देती है।

Image Source:

5. प्रेम संबंध को मजबूती प्रदान करती है-
कहते हैं दूल्हन के हाथों में लगी मेहंदी का रंग जितना अधिक निखर कर आता है, उसका प्यार पति के प्रति काफी गहरा बना रहता है और उसको पति के साथ-साथ ससुराल वालों का भी भरपूर प्यार मिलता है।

Image Source:

यह भी पढ़े :अपनी मेहंदी के रंग को करें घरेलू उपायों से गहरा

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version