Home स्वास्थ्य सुबह के वक्त हाथों में सूजन आने के हैं कई कारण

सुबह के वक्त हाथों में सूजन आने के हैं कई कारण

0

सुबह के वक्त हाथों में सूजन आना एक प्रकार की समस्या है। ऐसा होने पर व्यक्ति को कलाई में थोड़ी-थोड़ी देर बाद खिंचाव महसूस होता है। इस कारण हाथों में काफी दर्द भी होता है। लेकिन जानने वाली बात यह है कि आखिर यह सूजन हाथों में आती क्यों है। साथ ही इस समस्या से बचने के लिए क्या उपचार किए जाने चाहिए। ऐसे कई कारण हैं जिस वजह से सुबह के वक्त हाथों में सूजन आ सकती है। लेकिन इस समस्या की प्रमुख वजह शरीर के प्रभावित अंग में तरल पदार्थों का रुकना माना जाता है। इस तरह की समस्या प्रायः पैरों और जोड़ों में भी देखी जाती है या फिर हाथों के दोनों और भी ऐसी सूजन आ सकती है। कई बार ऐसा किसी चोट के कारण भी होता है। लेकिन सूजन आने की असली वजह क्या है, इस बात का पता लगाना काफी कठिन है। हाथों में सूजन होने के कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। लेकिन अगर इस समस्या के असली कारणों का पता चले तो घरेलू उपचार के द्वारा इस परेशानी का हल ढूंढा जा सकता है और मरीज को काफी आराम मिल सकता है।
इस समस्या की वजह से हाथ के टिश्यूज़ में सूजन आ जाती है। साथ ही स्नायुओं पर भी काफी दबाव पड़ता है व चुभन भी होती है।

swollen hand next to normal handImage Source: wisegeek

सुबह के वक्त हाथों में सूजन होने के कारण

गर्भावस्था के दौरान
हम अपने शरीर के बाकी अंगों की अपेक्षा अपनी हाथ की अंगुलियों का ज्यादा प्रयोग करते हैं, इसलिए इनके घायल होने की सम्भावना भी सबसे अधिक होती है। विशेषकर गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के हाथों में सूजन देखी जाती है। ऐसे समय पर शरीर के फूलने को एक स्वाभाविक प्रक्रिया माना जाता है। गर्भावस्था के दौरान ना केवल आपका पेट फूलता है बल्कि सारा शरीर फूलने लगता है। ऐसे समय में शरीर के फूलने के पीछे दो वजह हो सकती हैं। पहला कारण है शरीर में पानी का रुकना व दूसरा रक्त खण्ड का बढ़ना। इस वजह से सुबह के वक्त गर्भवती महिलाओं के हाथों में सूजन अक्सर देखी जाती है। जैसे-जैसे उनके प्रसव का समय करीब आता है, उनके हाथों की सूजन बढ़ने लगती है। महिलाओं में यह समस्या पीरियड्स से पहले होने वाले सिंडोम में देखी जाती है।

Image Source: medonthan

वृद्धावस्था में    
वृद्ध लोगों में यह समस्या होना बहुत सामान्य है। सुबह के समय वॉक पर जाने वाले लोग अक्सर अपनी अंगुलियों में सूजन होने की शिकायत करते हैं। इसकी वजह एडियोपैथिक एडीमा हो सकता है। लेकिन शरीर में पानी के रुकने की असली वजह क्या है, इस बारे में अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है।

Image Source: consumerhealthdigest

एक्सरसाइज़ करने के कारण
कई बार देखा जाता है कि सुबह की एक्सरसाइज करते हुए हाथों में सूजन आ जाती है। इसके असली कारणों के बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। लेकिन ऐसा माना जाता है कि व्यायाम करने पर मसल्स के साथ-साथ हमारे दिल व फेफड़ों का ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ जाता है। लेकिन हमारे हाथों का ब्लड सर्कुलेशन कम रहता है ताकि हाथ ठन्डे रहे। इस वजह से हाथ की रक्त वाहिकाओं को हाथ खोलने के लिए काफी मुश्किल झेलनी पड़ती है। हाथों में सूजन आने का एक कारण यह भी माना जा सकता है।

Image Source: livestrongcdn

किसी अन्य रोग के कारण
किडनी या लिवर रोग की वजह से भी हाथों में सूजन हो सकती है। रक्त विकार, किसी संक्रमण, गठिया या हृदय रोग की वजह से भी सुबह के समय हाथों में सूजन आ सकती है। लेकिन कई बार इस समस्या के कारण और भी गम्भीर हो सकते हैं। ऐसे में स्ट्रेचिंग या आसान व्यायाम करने से फायदा मिल सकता है।

Image Source: prevention

लेकिन अगर यह परेशानी आपको बहुत दिनों तक रहे और कोई आराम ना महसूस हो रहा हो तो इसे नजरअंदाज ना करें और अपने डॉक्टर से इस विषय में उचित सलाह लें ताकि वह जल्द से जल्द आपको इस समस्या का उपचार बता सके।

Image Source: bastondeoro

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version