Home विविध रसोई से गर्मियों की स्पेशल मैंगो रबड़ी

गर्मियों की स्पेशल मैंगो रबड़ी

0

रबड़ी खाना हर किसी को पसंद होता है। यह डिश हर उम्र के व्यक्ति को पसंद होती है। लेकिन क्यों ना इस डिश को थोड़ा सा ट्विस्ट देकर और टेस्टी बनाया जाए। इसके लिए हम रबड़ी में आम डालकर इसे एक नया फ्लेवर दें। वैसे भी यह गर्मियों का सीज़न है। इस मौसम में सबके फेवरेट आम का उपयोग अगर रबड़ी बनाने में भी किया जाए तो यह इसके स्वाद को और अधिक बढ़ा देगा। तो देर किस बात की है, इसे घर पर बनाएं और गर्मियों कि दोपहर में पूरे परिवार के साथ मिलकर इसके स्वाद का आनंद लें।

ध्यान दें -: 4 सदस्यों के लिए   समय – 70 मिनट
आम रबड़ी के लिए आम मीठे और बिना रेशे वाले लेने चाहिए।
आम को रबड़ी में मैश करके भी मिलाया जा सकता है।

आवश्यक सामग्री –
आम – 2 (500 ग्राम)
चीनी – 70-80 ग्राम
काजू – 4
बादाम – 4
इलायची – 4
पिस्ते – 8-10
दूध – 1 लीटर

आवश्यक सामग्रीImage Source: dmcdn

मैंगो रबड़ी बनाने की विधि –
1.    दूध को भारी तले की कढ़ाही में डालकर गरम करने के लिए रखिए, दूध में उबाल आने पर गैस धीमी/ मीडियम कर दीजिए।
2.    दूध पर मलाई की हल्की परत जमने पर उसे करछी से उठाकर, कढ़ाही के किनारे लगा दीजिए।
3.    करछी को कढा़ई के तले तक ले जाते हुए चलाएं ताकी दूध तले पर लगे नहीं।
4.    कढाई में दूध गाड़ा होने दे जब तक दूध एक तिहाई ना रह जाए तब तक पकाए ।
5.    बादाम और काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए। पिस्ते को लम्बाई में पतला-पतला काट लीजिए। इलायची को छील कर इसके दानों का पाउडर बना लीजिए।

Image Source: indianexpress

6.    आम को छीलकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए। दूध के गाढा हो जाने पर इसमें चीनी और कतरे हुए काजू, बादाम और पिस्ते डालकर मिक्स कर लीजिए और गैस बन्द कर दीजिए। अब रबडी़ में आम के बारीक कटे हुए टुकड़े डालकर अच्छे से मिलाएं और इलायची पाउडर डालकर मिला दीजिए।
7.    आम की स्वादिष्ट लच्छेदार रबडी़ बनकर तैयार है। इसे प्याले में निकाल लीजिए और ऊपर से आम के टुकड़े और काजू-बादाम-पिस्ते डालकर गार्निश कीजिए। आम की रबडी़ को आप फ्रिज में रखकर 2-3 दिनों तक खा सकते हैं।

Image Source: indianexpress

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version