Home विविध फ़ैशन अपने प्यार को हमेशा करीब रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स   

अपने प्यार को हमेशा करीब रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स   

0

हर लड़की यह चाहती है की उसका प्यार कभी उससे दूर न जाएं पर कभी कभी परिस्थितियां बदल जाती हैं और सभी कुछ उल्टा हो जाता है। प्यार असल में एक ऐसी चीज है जिस पर किसी का कोई वस नहीं चलता है। प्यार को आप कभी कर नहीं सकते हैं बस यह हो जाता है। प्यार के बारे में बहुत से साहित्यकारों तथा बुद्धिजीवी लोगों ने बहुत कुछ कहा है। जिसका सार यह है की आप अपने प्यार पर किसी प्रकार का कोई दवाब नहीं डाल सकती हैं। यह एक प्रकार की हिंसा जैसा होता हैं और हिंसा की प्रेम में कोई जगह नहीं होती है। अतः जो समझदार महिलायें तथा लड़कियां होती हैं वे इस कोशिश में हमेशा रहती हैं की उनका प्यार कभी उनसे दूर न हो। यही कारण है की आज हम आपको कुछ ऐसे रिलेशनशिप टिप्स यहां बता रहें हैं जो आपके प्यार को हमेशा आपके पास में ही रखने में सहायक सिद्ध होंगे। आइये अब विस्तार से जानते हैं इन रिलेशनशिप टिप्स के बारे में।

यह भीं पढ़ें – जानिए रिश्ते को मजबूत बनाने वाले इन टिप्स के बारे में

1 – ईगो को रखें दूर –

ईगो को रखें दूर Image source:

प्यार में ईगो नाम की कोई चीज नहीं होती है। असल में प्यार में कोई भी छोटा या बड़ा होता ही नहीं है इसलिए आप अपने ईगो को हमेशा काबू में रखें। यदि आपसे किसी प्रकार की कोई गलती हों जाती है तब आप उसको स्वीकार करें और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएं।

2 – शक को रखें दूर –

Image source:

प्यार के रिश्ते में शक जहर का कार्य करता है। अतः यदि आपको किसी प्रकार की कोई शंका या शक हो तो आप उस पर खुल कर बाबत कर लें। असल में शक प्यार के रिश्ते को खोखला कर डालता है इसलिए यह जरुरी हैं दोनों लोग आपस में पारदर्शी रिश्ता बनाएं।

यह भी पढ़ें – ये हेल्दी हैबिट्स पति-पत्नी के रिश्तों में लायेंगी प्यार की नई उमंग

3 – पर्सनल स्पेस भी दें –

Image source:

लड़कियों को उस व्यक्ति को पर्सनल स्पेस भी देना चाहिए जिसको वे चाहती हैं। जो लड़कियां हर समय उनसे चिपकी रहती हैं। उनको लड़के पसंद नहीं करते हैं। अतः जरुरी हैं की आप उनको पर्सनल स्पेस भी दें अन्यथा वे आपसे पीछा छुड़ाने का बहाना ढूंढने लगेंगे।

4 – छोटी छोटी चीजों का रखें ध्यान –

Image source:

लड़कियों को चाहिए की वे अपने पार्टनर की छोटी छोटी चीजों का ध्यान रखें। ऐसा करके आप अपनी अहमियत का अहसास उनको दिलाएंगी। जब कभी आप अपने पार्टनर के पास में नहीं रहेंगी तब उनको अपनी कमी महसूस होगी।

5 – एक-दूसरे पर दें ध्यान –

Image source:

कभी कभी अकेले होने पर कपल दूसरे लोगों की बात करने लगते हैं। ऐसा कभी नहीं करना चाहिए बल्कि ऐसे समय में आप दोनों को एक दूसरे पर ध्यान देना चाहिए। ऐसा करने पर आप दोनों ज्यादा करीब आएंगे तथा ब्रेअकप की नौबत नहीं आएगी। इस प्रकार से आप इन रिलेशनशिप टिप्स को अपनाकर अपने रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बना सकती हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version