Home विविध उपाय –  घर के मुख्य दरवाजे के ये उपाय दूर करेंगे हर...

उपाय –  घर के मुख्य दरवाजे के ये उपाय दूर करेंगे हर समस्या

0

जीवन में समस्याएं तो आती जाती रहती ही हैं। कुछ लोग इन समस्याओं से आसानी से बच जाते तो कुछ इनकी बजह से बहुत लम्बे समय तक परेशान रहते हैं। यही कारण है की इन सभी समस्याओं से बचाने के लिए आज कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहें हैं। जो आपके जीवन को बहुत सरल तथा आनंदित बना देंगे। आपको बता दें की ये सब उपाय आपके घर के मुख्य दरवाजे से जुड़े हैं। असल में किसी भी घर का मुख्य द्वार बहुत ही महत्वपूर्ण होता है क्युकी यहीं से सही और गलत ऊर्जाएं आपके घर में प्रवेश करती हैं। अतः यदि आप अपने घर के मुख्य द्वार को सही रखेंगे तब आपके घर तथा उसमें निवास करने वाले वाले लोगों की बहुत सी समस्याओं का निवारण सहज ही हो जायेगा। आइये जानते हैं इन उपायों को जो आपके जीवन को सुंदर और सुखद बनाने में सहायक हैं।

यह भी पढ़ें – इस दिशा में न रखें झाड़ू अन्यथा कुछ ही समय में हो सकते हो बर्बाद

1 – यदि आपके घर में कोई न कोई हर समय बीमार रहता है। यदि आपके घर में हर समय नकारात्मकता बनी रहती है। तब घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक का चिंह जरूर बनाएं। ऐसा करने से आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा ख़त्म हो जाएगी और आप इसका अनुभव स्वयं करेंगे।

2 – आप अपने घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ़ तथा सुंदर बनाएं रखें। ऐसा करने पर आपके घर में सुख और समृद्धि का प्रवेश होता है।

उपायImage source:

3 – आप अपने घर के मुख्य द्वार पर कांच का पानी भरा बर्तन जरूर रखें। इसमें कुछ ताजे खुशबूदार फूल भी अवश्य डाल दें। ऐसा करने पर आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा तथा सुख समृद्धि भी आएगी।

4 – यदि आप धन लाभ चाहते हैं तो प्रवेश द्वार के पास में देवी लक्ष्मी की तस्वीर को जरूर लगाएं तथा मुख्य द्वार के आस पास जूते चप्पल आदि न निकालें।

5 – आप अपने घर के प्रवेश द्वार पर देवी लक्ष्मी के चरण भी बनाएं जो की अंदर की और जाते हों। इस कार्य से आपके धन लाभ के आसार बनते हैं। ये उपाय अपनाकर आप अपने घर की बहुत सी समस्याओं से सहज ही छुटकारा पा सकती हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version