Home स्वास्थ्य डिप्रेशन से मुक्ति दिलाता है अंगूर, जानिये इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे...

डिप्रेशन से मुक्ति दिलाता है अंगूर, जानिये इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में

0

आप जानती ही होंगी कि फल खाना हमारे शरीर के लिए कितना लाभदायक होता है। यही कारण है कि डॉक्टर भी प्रतिदिन फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं। फलों में मौजूद पौष्टिक तत्व मानव शरीर को बहुत लाभ पहुंचाते हैं तथा अनेक बीमारियों से बचाते हैं। अंगूर खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं, पर इसके अन्य भी बहुत से ऐसे लाभ होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य को उत्तम बनाते हैं। आज हम आपको अंगूरों के बारे में यहां जानकारी दे रहें हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि अंगूरों को यदि आप अपने भोजन में शामिल करते हैं तो ये आपके मष्तिष्क पर बहुत सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। अंगूरों में कई ऐसे तत्व पाएं जाते हैं जो हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। शोध में यह सामने आया है कि अंगूर आपके डिप्रेशन को खत्म करता है तथा यह आपको मनोविकार तथा हताशा से भी बचाता है।

डिप्रेशनImage source:

देखा जाएं तो आज के मानव की जो जीवन शैली में पहले की अपेक्षा बहुत ज्यादा परिवर्तन आया है। आज का समय भागदौड़ भरा है। इस भागदौड़ वाली जिंदगी में अब महिलायें भी शामिल हो चुकी हैं। ऐसे में उनको भी वही मानसिक तनाव झेलना पड़ता है जो एक पुरुष को होता है। दूसरी और महिलाओं को घर की बहुत सी जिम्मेदारियों को भी निभाना पड़ता है। ऐसे में उनको डिप्रेशन का सामना करना ही पड़ता है। कुल मिलाकर महिलायें भी पुरुषों की तरह डिप्रेशन की शिकार रहती हैं। यही कारण है कि हम महिलाओं को भोजन में अंगूरों को शामिल करने की सलाह दे रहें हैं।

Image source:

आपको बता दें कि अंगूर मानसिक तनाव के लिए ही नहीं बल्कि आपके दिल और दिमाग के लिए लाभदायक होता है। यदि आप मानसिक तनाव यानि डिप्रेशन से बचना चाहती हैं तो आपको अंगूरों को खाद्य पदार्थ के रूप में लेना ही चाहिए। शोध में यह बात साफ हुई है कि अंगूर खाने से दिमाग सही तथा संतुलित रहता है और मानसिक तनाव पैदा नहीं हो पाता है। इस नए शोध से तनावग्रस्त तथा चिंतित रहने वाली महिलाओं को बहुत लाभ होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version