Home त्वचा की देखभाल थ्रेडिंग के बाद होने वाले पिंपल को रोकने के उपाय

थ्रेडिंग के बाद होने वाले पिंपल को रोकने के उपाय

0

थ्रेडिंग के बाद भौं के ऊपर दाने निकलना आम बात है। ऐसे में त्वचा को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। अगर आप रोजाना थ्रेडिंग करवाती हैं तो दाने होने की इस परेशानी से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। इसके अलावा थ्रेडिंग के दौरान भौंहो में कसाव बनाएं रखें। हम आपको बता दें कि यह दाने भौं के निचले हिस्से में होते हैं, जिस कारण काफी दर्द भी होता है। इन्हें कभी भी फोड़ने के बारे में ना सोचे क्योंकि इनके दाग रह जाते हैं। आइए आपको कुछ ऐसी बाते बताते हैं जिनकी मदद से आप थ्रेडिंग के बाद होने वाले इन दानों से बच सकती हैं।

1 भौंहों को फैलाना
जब कभी आप थ्रेडिंग बनाने के लिए पार्लर जाएं तो आइब्रो को सही से कस कर पकड़ लें क्योंकि ढीली त्वचा रखने से दानों के साथ ही कटने का भी डर रहता है। ऐसा करने से बैक्टीरियल इंफेक्शन भी हो सकता है।

woman on facial hair removal threading procedureImage Source: reallyree

2 बेबी पाउडर लगाएं
थ्रेडिंग करवाने से पहले आप अपनी आईब्रो में बेबी पाउडर इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह पाउडर सारे ऑयल को सोख लेता है और आइब्रो बनवाते समय होने वाले दर्द को कम कर देता है। इसके अलावा दाने होने का खतरा भी टल जाता है।

Image Source: co

3 साफ हाथों का इस्तेमाल करें
थ्रेडिंग करवाने के बाद भौंहों में गंदे हाथों का इस्तेमाल ना करें। ऐसा करने से बैक्टीरिया खुले हुए छेदो में घुस जाते हैं और दाने होने का ड़र बना रहता है।

Image Source: aufeminin

4 सही मॉश्चराइज करें
थ्रेडिंग करवाने के बाद अपनी भौंहों के ऊपरी और निचले भाग में मॉश्चराइजर लगा लें। भौंहों में मॉश्चराइजर लगवाने से पहले यह जान लें कि आपको उसी क्रीम का इस्तेमाल करना है जिसे आप चेहरे पर लगाती हैं। क्योंकि नेचुरल क्रीम में सिंथेटिक तेल नहीं होता। इसके अलावा एलोवेरा भी इस समय काफी इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि इससे जलन और दाने होने का खतरा नहीं होता है।

Image Source: elle

5 पसीना पोंछे
अगर आपको थ्रेडिंग करवाने के बाद भी काफी पसीना आता हो तो उस पसीने को अच्छे से पोंछ लें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको दाने भी हो सकते हैं। पसीना इन छेदों में भरकर बंद हो जाता है और फिर उस जगह दाने हो जाते हैं।

Image Source: perfecteyebrowthreadingandspa

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version