Home त्वचा की देखभाल 4 उपायों से दूर करें अनचाहे अंडर आर्म्स के बाल

4 उपायों से दूर करें अनचाहे अंडर आर्म्स के बाल

0

शरीर में बढ़ते अनचाहे बाल हमारे शरीर की खूबसूरती तो खराब करते ही हैं, साथ ही शरीर पर बेढंगे रूप से दिखने वाले ये बाल कभी कभी शर्मिंदगी का भी अनुभव कराते हैं। इनके चलते न तो हम स्लीवलैस कपड़े पहन सकते हैं और न ही अपने हाथों को ऊपर कर सकते हैं। अगर अंडरआर्म्स का एरिया काला हो तो बड़ी दिक्कत होती है। दूसरों के सामने खड़ा तक होने में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।

underarms hairImage Source: 4.bp.blogspot

साफ अंडरआर्म्स न सिर्फ स्लीवलैस कपड़े पहनने में बल्कि बिकनी पहनने, मेकअप के समय या सौंदर्य संबंधी उपचार के लिये सैलून जाते समय आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस कराते हैं। जो लोग अपने अंडरआर्म्स के बालों से परेशान हैं वह इन टिप्स को अपनाकर अपनी त्वचा को सुंदर और कोमल बनाने के साथ ही अनचाहे बालों से आसानी से मुक्ति पा सकते हैं।

1. वैक्सिंग : छोटे-छोटे बालों की समस्या से अधिक समय तक छुटकारा पाने के लिए यह एक अच्छा तरीका है। यह थोड़ा कष्टदायी तो होता है लेकिन इससे बाल जड़ से साफ हो जाते हैं और किसी भी प्रकार का निशान नहीं पड़ता। इसके अलावा हमारे अंडरआर्म्स का रंग निखर कर आता है। आप चाहे तो इसे घर पर भी कर सकती हैं।

Image Source: nuriss

2.  शेविंग : अपने बालों को हटाने के लिये पूरे हिस्से में शेविंग क्रीम से झाग बना लेने के बाद रेजर को ऊपर की ओर, फिर नीचे की ओर चलाएं। इसके बाद एक से दूसरी तरफ रेजर चलाएं, ताकि हर तरह की वृद्धि वाले बाल हट जाएं क्योंकि हमारे बालों की ग्रोथ अलग-अलग दिशाओं की ओर होती है। पर शेविग से बेहतर वैक्स होता है। शेविग करने के बाद जब बाल आते हैं, तो काफी कड़े और सीधे निकलते है। अंडरआर्म्स का एरिया काला भी पड़ जाता है।

Image Source: howtouseorogold

3. लेज़र थैरेपी : लेज़र थैरेपी आपके अंडरआर्म्स के बालों को हटाने का एक स्थाई सामाधान है। लेजर से बेहतर परिणाम भी मिल रहे हैं। इसकी मदद से बाल बहुत तेजी से गायब होते हैं और लंबे समय तक नहीं आते। इस ट्रीटमैंट को बंद करने के बाद बहुत कम बाल आते हैं।

Image Source: juzdeal

4. हेयर रिमूविगं क्रीम: हेयर रिमूविगं क्रीम बालों से छुटकारा पाने में काफी मदद करती है। इसे आसानी से कॉस्मैटिक शॉप से खरीदा जा सकता है। इस क्रीम को 5-10 मिनिट तक लगाकर छोड़ दें, उसके बाद पानी से धोने के तुरतं बाद ही आपको इसका परिणाम नजर आ जायेगा। इस क्रीम को लगाने से पहले आप इसकी जांच अवश्य कर लें। क्योंकि कभी-कभी हेयर रिमूविगं क्रीम से जलन, रैशेज यहां तक कि त्वचा में कालापन भी पैदा हो सकता है।

Image Source: i.ytimg

यहां पर जो भी टिप्स दिए गए हैं, वे आपके अंडरआर्म्स के बालो को हटाने में काफी मदद करेगें। इसे अपनाने के बाद आप किसी के आगे शर्म महसूस नहीं करेंगी और आत्मविश्वास से भरी नज़र आएंगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version