Home घरेलू नुस्खे अनेक गुणों का खजाना है अंगूर

अनेक गुणों का खजाना है अंगूर

0

गोलमटोल और रस से भरे हुए अंगूर, प्रकृति का दिया गया एक ऐसा उपहार हैं जिसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। डॉक्टरों के अनुसार मीठा होने के बाद भी अंगूर में किसी भी तरह का शुगर नहीं पाया जाता है। विटामिन, पोटेशियम, मैगनेशियम और आयरन से भरे अंगूरों में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मदद करते हैं। वैसे अंगूर को सुबह-सुबह खाली पेट खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। यह सिर्फ हमारे शरीर के लिए ही नहीं बल्कि हमारे चेहरे की त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है।

grapesImage Source: inter

अंगूर में कई तरह की प्रजातियां होती हैं। जैसे लंबे अंगूर, काले अंगूर, छोटे अंगूर आदि। इन्हीं अंगूरों से किशमिश बनाई जाती है। अंगूर में कैलोरी, फाइबर के साथ-साथ विटामिन सी, ई, के भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये सेहत और उम्र को बढ़ाने में मददगार होते हैं। अंगूर का सेवन करने से कई रोगों से राहत पाई जा सकती है और पेट संबंधित रोगों से निजात मिल सकती है।

अंगूर कई रोगों में लाभ देता है जैसे टी.बी, कैंसर, रक्त विकार और पायरिया। अंगूर का प्रयोग बच्चे, युवा, कमजोर और गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है। आज हम आपको अंगूर के ऐसे ही गुणों से अवगत कराने जा रहे हैं।

डायबिटीज और ब्लड प्रेशर कंट्रोल

जिन लोगों को डायबिटीज है उनको अंगूर का सेवन जरूर करना चाहिए। अंगूर शूगर की मात्रा को कम करता है। साथ ही साथ खून में मौजूद शूगर को नियंत्रित करने में अंगूर की अहम भूमिका होती है।
अंगूर के सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

माइग्रेन की समस्या

आजकल कई लोग माइग्रेन की समस्या से जूझ रहे हैं। जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या है उन्हें सुबह उठकर अंगूर का रस पीना चाहिए। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपको माइग्रेन की समस्या से निजात मिल जाएगी।

Image Source: viralportal

कैंसर में कारगर

हाल ही में हुए नए शोध में यह बात सामने आई है कि ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक बीमारी को रोकने में अंगूर का सेवन करना एक कारगर उपाय है। साथ ही हार्ट अटैक के रोग से बचने के लिए भी काले अंगूर का जूस पीना काफी लाभ देता है। काले अंगूर का रस खून के थक्कों को बनने से रोक देता है।

Image Source: viralportal

भूख बढ़ाने में मददगार

अगर कब्ज की समस्या को खत्म करना चाहते हैं तो अंगूरों में काली मिर्च और नमक डालकर सेवन करना चाहिए। यह कब्ज खत्म कर भूख बढ़ाने का एक कारगर नुस्खा है। अंगूर में विटामिन ए की भरपूर मात्रा होने के कारण यह भूख को बढ़ाने में काफी मदद करता है।

Image Source: damemagazine

हीमोग्लोबिन

खून की कमी को दूर करने के लिए एक गिलास अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिलकार पीने से खून की कमी पूरी हो जाती है। अंगूर हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है। इसलिए अंगूर का एक गिलास जूस जरूर पीयें।

Image Source: i.ytimg

याददाश्त बढ़ाने में कारगार

अंगूर कमजोर याददाश्त को बढ़ाने में काफी कारगर है। अपनी स्मरण शक्ति को बढ़ाने के लिए लोगों को खाना खाने के बाद अंगूर का रस 2 चम्मच सुबह और 2 चम्मच शाम को पानी के साथ जरूर लेना चाहिए।

Image Source: yaplakal

मुंह के छालों से मुक्ति

अंगूर मुंह के छालों से भी मुक्ति दिलता है। अंगूर के रस से कुल्ला करने से मुंह से संबंधित रोग जैसे घाव और छाले दूर हो जाते हैं।

Image Source: singaporemotherhood

दमकती त्वचा का राज

अंगूर का सेवन करने से त्वचा में भी चमक आ जाती है और चेहरे पर होने वाले दाग, धब्बों, झुर्रियों से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे गले में होने वाली खराश भी सही हो जाती है। वहीं, अंगूर का सेवन करना हमारी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

Image Source: inter 

तो देखा आपने अंगूर कितना फायदेमंद है हम सबके लिए। इसलिए अंगूर को किसी न किसी रूप में अपने भोजन में शामिल जरूर करना चाहिए। अंगूर हमेशा आपको रोगमुक्त रखेगा और कई तरह की समस्याओं से भी निजात दिलवाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version