Home घरेलू नुस्खे जानें ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है

जानें ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है

0

ग्रीन टी का सेवन आजकल हर कोई करता है, ऐसा इसलिए क्योंकि इससे हमारे शरीर को कई तरह के लाभ होते हैं। कुछ लोग इसका सेवन अपने मोटापे को कम करने के लिए करते हैं, तो कुछ इसका सेवन अपने शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि पतला होने के लिए दिन में ग्रीन टी का सेवन जरूरत से ज्यादा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए हम आपको बताते हैं कि ग्रीन टी का सेवन कब करना चाहिए और इसका सेवन करने का सही समय क्या है।

image source:

यह भी पढ़ेः जानिए ग्रीन टी के फायदे

1. खाली पेट इसका सेवन ना करें
ग्रीन टी का सेवन करने से मोटापा कम होता है, कई महिलाएं इसका सेवन खाली पेट करती हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि खाली पेट इसका सेवन करना नुकसानदायक होता है। इसलिए खाली पेट इस टी का सेवन कभी ना करें।

image source:

2. ग्रीन टी का सेवन करने का सही समय
ग्रीन टी का सेवन सही समय पर करना बहुत जरूरी है, इसलिए आप खाना खाने से एक या दो घंटे पहले इसका सेवन करें।

यह भी पढ़ेः ग्रीन टी का सेवन करना हो सकता है खतरनाक

3. गर्म पानी के साथ सेवन करें
कुछ लोग ग्रीन टी का सेवन आम चाय की तरह बनाकर करते हैं। आपको बता दें कि इसमें दूध और चीनी डालकर पीने से शरीर को इसका फायदा नहीं पहुंचता है। ऐसा करने से मोटापा कम भी नहीं होता है। इसलिए आप ग्रीन टी का सेवन गर्म पानी के साथ ही करें।

image source:

4. दिन में दो तीन कप
खाने के तुरंत बाद आप कभी भी ग्रीन टी का सेवन ना करें। इसके अलावा आप कम से कम 2 से 3 कप ग्रीन टी का सेवन कर सकती हैं। इसका ज्यादा सेवन करने से आपके लीवर पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए इसका सेवन दिन में केवल एक कप ही करें।

image source:

यह भी पढ़ेः सावधान: गर्भवस्था में ग्रीन टी का सेवन हो सकता खतरनाक!

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version