Home विविध यात्रा रात को दिल्ली में घुमने के लिए ये है सुरक्षित जगहें

रात को दिल्ली में घुमने के लिए ये है सुरक्षित जगहें

0

जैसा कि इस बात को हर कोई जानता है कि दिल्ली को दिलवालों के शहर के नाम से जाना जाता है। यहां पर हैंगआउट करने के लिए आपको कई सारी जगह मिलेगी। दिल्ली के बाहर कई ऐसी जगहे भी हैं जहां पर 11 बजे के बाद जाने से पहले आपको दस बार सोचना होता है, लेकिन दिल वालों की दिल्ली में आपको ऐसी कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि दिल्ली एक ऐसा शहर है जहां आपको इस बारे में सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते है दिल्ली की इन फैमस जगहों के बारे में।

इंडिया गेट
इंडिया गेट दिल्ली की सबसे मशहूर जगहों में से एक है। यह रात भर खुला रहता है। दिल्ली आने वाले लोग सबसे ज्यादा इंडिया गेट पर जाना पसंद करते हैं। हम आपको बता दें कि इंडिया गेट दिल्ली के हार्ट में स्थित है।

India GateImage Source: h-cdn

बंगला साहिब
दिल्ली का मशहूर गुरूद्वारा पूरे रात खुला रहता है। बंगला साहिब एक ऐसी जगह है, जहां जाकर आप शांति से समय बिता सकती हैं। यहां पर जाकर आप घंटों बिता सकती हैं। यहां हर धर्म के लोग जा सकते हैं, ऐसा बिल्कुल नहीं है कि अगर आप किसी और धर्म के हैं तो आपको इस गुरूद्वारा में अनुमति नही मिलेगी ।

Image Source: travelwithsingh

मुरथल
मुरथल ऐसे तो दिल्ली में नहीं आता, लेकिन यह दिल्ली से करीब 48 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां पर जाकर आप कभी भी खाने का मजा लें सकती हैं। यहां के पंराठे और लस्सी काफी फेमस है। इसके अलावा यह जगह पंजाबियों के लिए काफी खास है। यहां पर खाने का मजा लेने के लिए लोग काफी दूर दूर से आते हैं।

Image Source: mtmohali

फूड कोर्ट
यह फूड कोर्ट आपको जवाहर लाल नेहरू कॉलेज के पास है। इसकी खास बात यह है कि आप इस फूड कोर्ट में कभी भी जा सकती हैं। ऐसा नहीं है कि इस फूड कोर्ट पर जाने के लिए आपको जेएनयू का छात्र होना जरूरी है, आपको इसके बिना भी फूड कोर्ट में एंट्री मिल जाएगी। इस फूड कोर्ट में जाकर स्वादिष्ट खाने का मजा अवश्य लें।

Image Source: taptrip

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version