Home त्वचा की देखभाल इस फेसपैक का इस्तेमाल कर पिंपल्स से पाएं छुटकारा-Facepack to Get Rid...

इस फेसपैक का इस्तेमाल कर पिंपल्स से पाएं छुटकारा-Facepack to Get Rid of Pimples

0

पिंपल्स का इलाज करना कभी कभार काफी महंगा पड़ जाता है। इससे पहले की पिंपल्स फैल जाए हम ज्यादा से ज्यादा पैसा लगाकर, उससे छुटकारा पाना पसंद करते हैं। हम में से कुछ महिलाएं ऐसी हैं जो कि पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपचारों को अपनाती हैं, लेकिन हम आज आपके लिए एक ऐसा फेसपैक लेकर आए हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप आसानी से पिंपल्स से छुटकारा पा सकती हैं।

get-rid-of-acne1Image Source:

आइए हम आपको बताते हैं कि आप किस तरह से चेहरे के हुए पिपंल्स से छुटकारा पाने के लिए फेसपैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस पैक को बनाने के लिए आपको सारी चीजें अपनी रसोई घर में ही मिल जाएंगी।

यह भी पढ़ेः त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए अपनाएं एलोवेरा का फेसपैक

तो आइए नोटपैड उठाइएं और इस पैक को बनाने की विधि नोट करें।

  1.  पपीता – ¼ कप
  2.  कच्चे अंगूर – 5
  3.  नींबू का रस – 1 चम्मच
  4.  दही – 3 चम्मच
  5.  कच्चा शहद – ¼ कप
  6.  हल्दी – ½ चम्मच
Image Source:

इन सभी चीजों को इकट्ठा कर लें। अब शहद को गर्म करके एक कटोरी में कुछ सेकेंड के लिए रख दें। इसके बाद शहद को ब्लैंडर में डाल दें। इसमें ताजा पपीता, दही, नींबू का रस, अंगूर और हल्दी मिला लें। इसके बाद इन सभी चीजों को मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर ब्रश का इस्तेमाल करके इसे अपने चेहरे में लगा लें।
इस मास्क को दस मिनट तक अपने चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें और एक वॉश क्लॉथ से चेहरे को पौंछ लें।

Image Source:

बेहतरीन परिणाम के लिए आप इस पैक को हर सप्ताह इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे चेहरे में पिंपल्स नहीं होंगे और आपको एक्ने की समस्या से भी राहत मिल जाएगी।

यह भी पढ़ेः बीटरूट के फेसपैक से लाएं चेहरे में गुलाबी निखार

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version