Home स्वास्थ्य वेट मैनेजमेंट आपके वजन को बढ़ने नहीं देते है यह स्नैक्स

आपके वजन को बढ़ने नहीं देते है यह स्नैक्स

0

 

सभी महिलाओं का यह सपना होता हैं कि वे फिट एवं टोन्ड दिखें। वे तंदुरूस्त हो, पर मोटी ना लगें। किसी भी कारण से जब महिलाओं का वजन बढ़ता हैं तो वे इसे ठीक करने की कोशिश में दिन रात एक कर देती हैं। महिलाएं इस बात को अच्छी तरह से जानती हैं कि अच्छी फिटनेस के लिए निश्चित योजना और समर्पण की आवश्यकता होती हैं। कसरत करने से भूख बढ़ जाती है, पर ज्यादा खाना अच्छी बात नहीं हैं। ऐसी स्तिथि में आप कुछ स्नैक्स खा सकती हैं। जिसमें कैलोरी कम हो। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्नैक्स के बारे में जिसे आप कसरत करने के बाद सेवन कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें – इन हेल्दी स्नैक्स को बड़े चाव से खाएंगे आपके बच्चे

1. ग्रीन टी (Green tea)-

Green teaImage Source: 

ग्रीन टी एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। जो मेटाबॉलिज्म के काम को बेहतर बनाते हैं, इसलिए ग्रीन टी का एक कप भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। इसके सेवन से आपका अतिरिक्त वजन भी कम होगा।

2. सेब (Apple)-

Image Source: 

सेब में फाइबर की मात्रा अधिक होती हैं। इस फल के सेवन से पेट भरा-भरा सा महसूस होता हैं। इसमें कैलोरी भी कम होती हैं और यह पाचन तंत्र को भी ठीक रखने में मदद करता हैं, इसलिए कसरत करने के बाद आपको इसका सेवन करना चाहिए। जिससे हम फिट बनी रहती है।

यह भी पढ़ें – वजन कम करना चाहती हैं तो रात को भूख लगने पर खाएं यह स्नैक्स

3. बीन्स (Beans)-

Image Source: 

बीन्स में फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती हैं। जिसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं महसूस होती हैं। इसके सेवन से मांसपेशियों के निर्माण में मदद मिलती हैं।

4. नींबू पानी (Lemon water)-

Image Source: 

नींबू पानी जीवन रक्षक के समान हैं। इसे खाली पेट पीने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता हैं। शरीर में नमी बनी रहती हैं और पाचन तंत्र ठीक बना रहता हैं।

यह भी पढ़ें – जिम करते समय आपके फिटनेस बैग में हमेशा होनी चाहिए ये जरूरी चीजें

5. बादाम (Almonds)-

Image Source: 

बादाम में प्रोटीन, फैट और फाइबर भरपूर मात्रा में होता हैं। जिसे खाने से जल्दी भूख नहीं लगती हैं। पेट भरा-भरा सा महसूस होता हैं। लोग अपने आप को एनर्जेटिक महसूस करते हैं।

6. अंडे का सफेद भाग (Egg whites)-

Image Source: 

इसमें वसा की मात्रा कम होती हैं और यह कोलेस्ट्रोल मुक्त होता हैं। इसमें प्रोटीन बहुत होता हैं इसलिए नाश्ते में या कसरत करने के बाद इसे खाना अच्छा होता हैं।

यह भी पढ़ें – तलवों पर तेल मालिश से मिलते हैं बेमिसाल फायदे

7. दही (Greek yogurt)-

Image Source: 

यह एक अच्छा प्रोटीन स्नैक्स हैं। इसमें सामान्य दही की तुलना में प्रोटीन दोगुना और कार्बोहाईड्रट आधा होता हैं, इसलिए यह एक अच्छा स्नैक्स माना जाता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version