Home विविध शादी से पहले हर दुल्हन को करना चाहिए इन खाद्य पदार्थों का...

शादी से पहले हर दुल्हन को करना चाहिए इन खाद्य पदार्थों का सेवन

0

हम सभी इस बात से सहमत ही होंगे कि शादी के दिन हर दुल्हन सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं। शादी एक सुखद अनुभूति हैं, पर इसकी तैयारी तनावपूर्ण हो सकती हैं। शादी के मौके पर दुल्हन को पहले से ही अपनी सेहत और खूबसूरती पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती हैं। अपने आप को सुंदर, अद्भुत और तनाव मुक्त रखने के लिए दुल्हन को स्वस्थ एवं संतुलित आहार पर ध्यान लेने की जरूरत होती हैं। ताकि वे फिट एवं टोन्ड बनीं रहे। आइए जानते हैं उन खाद्य पदार्थों के बारे में जिनको हर दुल्हन को शादी से पहले सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें – ये हेल्दी खाद्य पदार्थ तेजी से बढ़ाएंगे आपके बच्चे का वजन

1. डार्क चॉकलेट (Dark Chocolate)-

Dark ChocolateImage Source: 

डार्क चॉकलेट में 70 – 80 % कोको होता हैं और इसमें शुगर की मात्रा भी कम होती हैं। शायद ही कोई महिला होगी जो इसे पसंद नहीं करती होगी। ज्यादातर महिलाएं तनाव और चिंता के समय इसे खाती हैं, इसलिए शादी से पहले दुल्हन के लिए इसका सेवन करना अच्छा होता है।

2. रेड सॉस पास्ता (Red sauce pasta)-

Image Source: 

इस व्यंजन को चुकंदर, ब्रोकली और इस जैसे अन्य दूसरे एंटी ऑक्सीडेंट्स से युक्त सब्जियों व टोमैटो सॉस के साथ मिलाकर बेहद ही स्वादिष्ट बना सकती हैं। आप इसमें स्किम्ड मिल्क-पनीर भी मिला सकती हैं। यह नुस्खा बेहतर हैं, टेस्टी हैं और यह आपके शरीर के वजन को बढ़ने नहीं देता हैं।

यह भी पढ़ें – इन ब्लैक खाद्य पदार्थ का सेवन कर सेहत को बनाएं तंदुरूस्त

3. मेवे (Nuts)-

Image Source: 

शादी से पहले दुल्हन को पैक की हुई या तली-भूनी हुई चीजों को खाने से बचना चाहिए। इसके बजाय उन्हें बादाम, अखरोट जैसे नट्स, पापड़ आदि खाने चाहिए। यह आपके शरीर को स्वस्थ वसा प्रदान करते हैं।

4. फल और सब्जियां (Veggies and fruits)-

Image Source: 

मसालेदार, नमकीन और तले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन करने की बजाय एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर ताजे फल और सब्जियों का सेवन करने की कोशिश करनी चाहिए। ये शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इनमें मौजूद फाइबर जल्दी-जल्दी भूख लगने से रोकते हैं।

यह भी पढ़ें – ये खाद्य पदार्थ आपके हेयर लॉस को कंट्रोल करने में निभा सकते हैं एक अच्छा रोल

5. मिल्क शेक और फ्रूट जूस (Milk shakes and fruit juices)-

Image Source:

शादी समारोह या शॉपिंग करते समय लोग प्रायः कैलोरी से भरपूर पेय-पदार्थों का सेवन करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं होते हैं इसलिए खासकर शादी से पहले दुल्हन को स्किम्ड मिल्क और बर्फ से बने पेय-पदार्थ या ताजे फलों के रसों को पीना चाहिए। इसके अलावा आप फलों का भी सेवन कर सकती हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version