Home विविध फ़ैशन कुछ टिप्स परफ्यूम लगाने और खरीदने के लिए

कुछ टिप्स परफ्यूम लगाने और खरीदने के लिए

0

परफ्यूम लगाना हर किसी को पसंद होता है लड़के हो या लड़कीयों आज के युग में हर कोई परफ्यूम का इस्तेमाल करते ही हैं। इसके कारण आजकल मार्किट में भी कई तरह के परफ्यूम मिलती है जिसकी फ्रेगरेंस बहुत अच्छी होती हैं और इसी को देख कर आप उन्हें खरीद से खुद को रोक नहीं पाती है। अक्सर देखा गया है कि लोगों को परफ्यूम खरीदने का ज्ञान नहीं होता है। जिसके कारण आप कोई भी परफ्यूम ले लेते हैं। तो कई बार ऐसा भी हो जाता है कि आप परफ्यूम खरीद तो लेती है पर इसे किसी तरह से इस्तेमाल करना हैं। ये नहीं जानती है। अगर आप को भी परफ्यूम लगना बहुत पसंद है। लेकिन ये नहीं जानती है कि परफ्यूम किस तरह से खरीदना चाहिए और किस तरह से उसका इस्तेमाल करना चाहिए। तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आएं है जिनकी मदद से आप परफ्यूम लगाना और खरीदना दोंनों ही सीख सकती है।

Beautiful Young Woman Choose Perfume In Perfume Shop, Big AssortImage Source: https://healthimpactnews.com/

1. धूप से रखे दूर- अक्सर लोग अपने परफ्यूम को धूप में रख देते हैं। पर ऐसा करने से आपका परफ्यूम खराब हो सकता है। दरसअल परफ्यूम को धूप में रखने से उसकी खुशबु कम हो जाती हैं। इतना ही नहीं इससे आपका परफ्यूम बहुत कम ही समय में खत्म भी हो जाएगा। कई बार तो ऐसा भी हो जाता है कि परफ्यूम का रंग भी बदल जाता हैं।

Image Source: https://thenotice.net/

2. मौसम का रखे ध्यान- लोगो अक्सर परफ्यूम खरीदते समय ये नही सोचते है कि उन्हें कौन सा परफ्यूम खरीदना चाहिए। वैसे आपको बता दे कि आप जब भी परफ्यूम खरीदने जाएं इस बात का ध्यान जरूर रखे कि आप अपने लिए परफ्यूम किस मौसम के लिए ले रही है। अगर आप सर्दियों के लिए परफ्यूम लेने की सोच रही है तो आप स्ट्रॉन्ग फ्रेगरेंस वाला कोई भी आपनी पसंद का परफ्यूम ले सकती है लेकिन अगर आप गर्मीयों के लिए ले रही है तो हल्की फ्रेगरेंस वाला ही परफ्यूम लें।


Image Source: https://www.chericherie.com/

3. सही जगह पर लगाए- परफ्यूम को लगाने की भी एक जगह होती है लेकिन अक्सर लोगों को इस बारे में पता ही नहीं होता हैं कि परफ्यूम कहां लगाना चाहिए। हम आपको बता दे कि परफ्यूम को कभी भी उस स्थान पर ना लगाए जहां आपकी पल्स प्लॉइट्स ना हो इसके अलावा आप इसे आपने हाथों की कलाइ या फिर कानों के पीछे भी लगा सकती हैं। अगर आपको यहां परफ्यूम लगाना पसंद ना हो तो आप गले के बीच में भी लगा सकती हैं।

Image Source: https://bonnier.imgix.net/

4. कपडों और जूलरी पर ना लगाए- अक्सर देखा गया है कि लड़कियां परफ्यूम को कपडे या फिर जूलरी पहने के बाद ही लगाती है पर क्या आप जानती है कि इस तरह से परफ्यूम का प्रयोग करने से आपकी जूलरी व कपड़े खराब हो सकते है इतनी ही नहीं इस प्रकार से परफ्यूम का इस्तेमाल करने से उसकी खुशबू ज्यादा समय तक नही बनी रहती है और वह बहुत जल्दी ही उड़ जाती हैं।

Image Source: https://www.sosyetikmoda.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version