Home विविध यात्रा सर्दियों का लें लुफ्त और करें भारत दर्शन

सर्दियों का लें लुफ्त और करें भारत दर्शन

0

हाथ में चाय, हल्की सी धूप और छुट्टी के दिन सुस्ती की मजा ही कुछ और होता है, शोर शराबे और रोज मर्या की जिंदगी से हटकर जब कुछ नया करने को मन करे तो गाड़ी निकालिए और निकल चलिए भारत की कुछ हसिन जगहों पर जहां आप खुद को जिंवत महसूस करेंगे | ठंड और नए साल में भारत की कई ऐसी जगह आपके इंतजार में है, तो जनाब चलिए आज हम आपको बतातें हैं कुछ ऐसी जगहें जहां आप गुजारेंगे अपनी छुट्टीयां होकर बेपरवाह…

With teaImage Source: https://www.blueberryvintage.com.au/

1 दिल्ली : प्यार तेरा दिल्ली की सर्दी..गाना तो सुना होगा है, अब जब गाना सुना है तो कभी दिल्ली की सैर भी कर लीजिए | ठंड में दिल्ली का रंग-ठंग ही कुछ नया और अलग सा होता है. कोहरे की चादर और हल्की ठंडी हवाओं में दिल्ली कुछ अलग ही लगती है | ठंड में दिल्ली में कुछ मजेदार व्यंजन भी मिलते है जिनका आप लुफ्त उठा सकते है. और दिल्ली में देखने और घूमने को कई ऐसे ऐतिहासिक चीजें है जीसे देख कर आप का मन प्रसन्न जरुर होगा |

Image Source: https://static.indianexpress.com/

2 नैनीताल : हिमालय की गोद में बसा बेहद शांत और सुंदर जगहों में से एक है नैनीताल, समुद्र तल से करीब 2000 मीटर की ऊंचाई पर बसा यह छोड़ा से शहर आप के कानों में मधुर आवाज घोल देगा | नैनी झील का लुफ्त लिजिए साथ ही इसके आसपास की भी कई छोड़ी जगहें हैं जहां आप शांति के कुछ पल आराम से बिता सकते है और प्रकृति का लुफ्त उठा सकते हैं |

Image Source: https://4.bp.blogspot.com/

3 जैसलमेर : सर्दियों की बात हो और राजस्थान का जिक्र न हो ऐसा संभव ही नहीं, मौसम नहीं यहां दिन और रात करवाट बदलतें है जिसका अनुभव भी किसी रोमांच से कम नहीं | रात में सिहरन बढ़ा देनी वाली ठंड और सुबह का तापमान सामान रुप से होना यानि सुबह मन लगाकर घूमिए और नए पहनावों और नए वेषभूषा से मेल मिलाप करिए और सूरज ढ़लते ही ऊंट की सवारी का अपनी अलग ही मजा है | राजा माहाराजा के महलों की कहानियां, हाथियों की सवारी और साथ ही वहां का खानपान भी आपको काफी दिलचस्प लगेगा |

Image Source: https://d2847ql9t214mi.cloudfront.net/

4 केरल : छुट्टी का मजा कंबल में न लेकर कहीं बाहर होकर आइए और प्रकृति से रुबरे भी हो कर देखिए. केरल का मौसम 12 महीनें एक जैसा ही रहता इसलिए आप चाहे तो ठंड के मौसम में समुद्र का मजा लें, साथ ही समुद्री खानों के शौकिनों के लिए यह एक बेहतर जगह होती है. ट्री हाउस में आराम करें केरल की शांति और यहां के कुछ बेहतरीन और अद्भूत नजारों को कैद करें |

Image Source: https://indiaandrea.files.wordpress.com/

5 अंडमान : भारत के दुसरे और थोड़ी दूर जाएं तो एक अंडमान से बेहतर जगह शायद ही आपको कहीं मिलेगी समुद्र का असली मजा और शांति के बीच अंडमान में आप खुद को बेहद ही सकून में पाएंगे | छोटे से द्वीप में कई ऐसी बातें है जो आपको एक सैलानि के तौर पर बैहद आर्कषक लगेगी. पिछले कुछ सालों में यहां आने वाले पर्यटकों में काफी इजाफा हुआ है खासकर हनीमून कपल्स यहां अपने जिवन की शुरुआत करने आते है और साथ ले जाते अंडमान की खुबशुरती |

Image Source: https://www.triphobo.com/

6 लक्षद्वीप : भारत के दक्षिणी-पश्चिमी छोर पर बसा एक और खुबसूरत आईलैंड जहां प्रकृति से आपका आमना सामना होगा. लक्षद्वीप 39 छोटे द्वीपों का समूह है इसलिए यहां समुद्री जिवन में दिलचस्पी रखने वालों का तांता लगा रहता है | समुद्र पास होने के कारण इसकी आबो हवा में कमाल की सुषमा है |

Image Source: https://ayurkerala.ru/

7 गोवा : एडवेंचर्स के दिवानों और पार्टी के दिवानें के लिए गोवा से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती, भारत की सबसे छोड़ा प्रदेश लेकिन सैलानियों से भरपूर मिलेगा आपको यह प्रदेश | यहां आप विदेशी लोगों की बी भारी भीड़ देखेंगे | रात की पार्टी के लिए गोवा काफी मसहूर है साथ ही यहां का समुद्र और यहां का मौसम इसे और खुशनुमा बनाता है |

Image Source: https://www.worldwildwonders.com/

तो अपने वयस्त लाइफ इस्टाइल से तोड़ा सा वक्त निकालिए और भारत के कुछ मशहूर जगहों पर जाकर प्रकृति का आंनद लें और खुद को भी कुछ नये पन का अहसास होने दें ताकि जिवन में ऊर्जा बनी रही |

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version