Home स्वास्थ्य खान पान और पोषण गर्भावस्था के दौरान लें संतुलित आहार

गर्भावस्था के दौरान लें संतुलित आहार

0

संतुलित आहार ना केवल स्वास्थ्य के लिए जरूरी है बल्कि यह प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए भी आवश्यक है। खाद्य पदार्थ हमारे शरीर के हार्मोन्स को बैलेंस करते हैं। साथ ही प्रजनन क्षमता को भी बढ़ाते हैं जिससे महिलाओं में गर्भवती होने की संभावनाऐं बढ़ जाती हैं। अगर आप गर्भवती होने की योजना बना रही हैं तो हमारे द्वारा बताए गए खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करें। जैसे कि –

हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक हो या किसी भी प्रकार की हरी पत्तेदार सब्जियां। इनमें फोलिक एसिड और आयरन(लौह तत्व) प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये उन महिलाओं के लिए बहुत अधिक लाभदायक है जो गर्भवती होने की योजना बना रही हैं। एक मज़बूत एंडोमैट्रियल लाइनिंग (गर्भाशय की भीतरी परत) के विकास के साथ साथ आयरन युग्मनज को गर्भाशय से जोड़ने में मदद करता है।

green vegImage Source:https://www.boldsky.com/

नींबू: नींबू का उपयोग अति प्राचीन काल से प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है। इन फलों में विटामिन सी उच्च मात्रा में होता है जो अंडाशय से अंडे को निकालने में सहायक होता है। विटामिन सी अंडे और गर्भाशय की दीवार के साथ ही शुक्राणुओं की रक्षा में सहायक है। इसके अलावा जितना संभव हो नींबू आहार से उतना ही पोषक तत्वों को अवशोषित कर लेता है और सामान्य पाचन प्रक्रिया को बनाये रखने के लिए मदद करता है।

Image Source:https://atyabtabkha-recipes.s3.amazonaws.com/

अमरूद: अमरूद कभी निम्न स्तर के लोगों का फल हुआ करता था जो आज अपने जादुई गुणों के कारण अमीरों के डाइनिंग टेबिल की शान बन चुका है। अमरूद में विटामिन सी, विटामिन ई, जिंक, लाइकोपीन, प्रोटीन, फाइबर आदि प्राकृतिक पोषक तत्व होते हैं जो एक स्वस्थ शुक्राणु बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम और आयरन की काफी मात्रा के साथ फोलेट की मात्रा भी सबसे अधिक पाई जाती है। यह महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाता है।

Image Source:https://bangla.newsnextbd.com/

शरीर के लिये पर्याप्त पानी- गर्भावस्था के दौरान शरीर में पानी का होना बहुत जरूरी है। पानी की कमी से आपका प्रजनन तंत्र कमज़ोर हो सकता है। पानी फूले हुए अंड कूप बनाता है और गर्भाशय की दीवार में मजबूती से रक्त आपूर्ति करता है। इसके अलावा यदि आप निर्जलीकृत रहें तो गर्भाशय का द्रव जो शुक्राणु को अंडा ढूंढने में सहायक होता है वह अक्रियाशील हो जाता है।

Image Source:https://www.newkidscenter.com/

अंडा- संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे वाली कहावत यूं ही नहीं प्रचलित है। ये बात बिल्कुल सही कही गई है कि अंडा पौष्टिक तत्‍वों से भरपूर होता है इसमें शरीर के लिए जरूरी सभी पौष्टि‍क तत्‍व पाये जाते हैं। यह एनर्जी बूस्‍टर होने के साथ-साथ वजन को भी संतुलित रखता है। इसके साथ ही यह हमारे शरीर की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिये एक अच्छा खाद्य पदार्थ है। इसमें कोलिन, फ़ोलिक, ओमेगा3 फैटी एसिड और विटामिन डी प्रचुर मात्रा में होते हैं जो उन महिलाओं के लिए पूर्ण आहार है जो गर्भवती होने की योजना बना रही हैं।

Image Source:https://www.wolvesfitness.co.uk

सामन, मैकेरल और शंख- यदि आप मछली खाना पसंद करते हैं तो सैल्मन के अलावा सामन, मैकेरल और शंख सबसे अच्छा है। इनमें प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले ओमेगा3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होते हैं जो महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समुद्री भोजन और ओमेगा 3 एसिड प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए काफी उपयोगी होते हैं क्योंकि इस समुद्री खाद्य पदार्थ में प्रचुर मात्रा में ज़िंक होता है जो अंडा बनने में सहायक होता है। यह प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है। जो महिला गर्भवती होने की सोच रही है वह इस प्रकार के खाद्य पदार्थ को अपने आहार में अवश्य शामिल करें जिसमें विटामिन बी 12 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में एस्ट्रोजन के उचित स्तर को बनाए रखने और निषेचित अंडे के आरोपण के लिए बहुत आवश्यक होता है।

Image Source:https://2.bp.blogspot.com/

नाशपाती- नाशपाती तांबा, फास्फोरस और पोटेशियम का एक अच्छा स्त्रोत हैं। यह खनिज कई प्रकार के प्रजनन हार्मोन्स के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा शरीर में मैंगनीज़ के स्तर के कम होने के कारण भी बांझपन की समस्या देखी गयी है। फाइबर युक्त होने के कारण नाशपाती गर्भवती स्त्री और उसके बच्चे के लिए भी फायदेमंद होती है।

Image Source:https://www.shakahariblog.com/

संतुलित आहार- हमारे शरीर मे पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में संतुलित आहार का होना बहुत जरूरी होता है। संतुलित आहार में सभी खनिज तत्व, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते हैं। इस प्रकार का संतुलित आहार प्रजनन क्षमता में वृद्धि करने के लिए गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ रहने में मदद करता है।

Image Sourcehttps://www.content.4ty.gr/

Asparagus एक प्रकार का साग(शतावरी)- शतावरी एक प्रकार का साग होता है जिसका उपयोग मध्यकालीन युग से ही यौन क्षमता के लिये जाता रहा है। यह औषधि शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ाने में कारगर है। विटामिन सी की अधिकता शतावरी शुक्राणुओं की व्यवहार्यता और गतिशीलता में मदद करती है। शतावरी का इस्तेमाल हमारे आहार में एक सालाद के रूप में भी किया जा सकता है और अन्य सब्जियों से साथ भी किया जा सकता है

Image Source:https://www.dailyperricone.com/

टोफू(सोया पनीर)- जो लोग शाकाहारी है उनके लिये तो टोफू स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा विकल्प है। इसमे लोह तत्व की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जो ovulation में मदद करता है।

Image Source:https://www.parentinghealthybabies.com/

गर्भावस्था के दौरान हानिकारक खाद्य पदार्थों से बचें

उच्च पारा मछली- उच्च पारा समुद्री भोजन आपके गर्भावस्था के लिए हानिकारक हो सकती है। इस प्रकार की मछलियों में ज्यादा मात्रा में पारा होता है जो बच्चे के मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसी मछली खाएं जिनमे पारे का स्तर काफी कम हो।

Image Source:https://www.medicalnewstoday.com/

वसायुक्त आहार से बचें- ऐसे आहार जिसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा हो जैसे मैदे की ब्रेड, पास्ता, बिस्किट गर्भधारण को प्रभावित कर सकते हैं। ये आहार रक्त शर्करा को तुरंत बढ़ाते हैं जिससे इन्सुलिन बढ़ जाता है जिससे प्रजनन क्षमता क्षीण हो सकती है और स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकता है।

Image Source:https://www.runningitalia.it/

कैफीन- गर्भकाल के दौरान महिलाएं अपनी थकान को कम करने के लिये कॉफ़ी या चाय का सहारा लेती हैं। ज्यादा मात्रा में कैफीन लेने से जन्म के समय बच्चे का वजन कम हो सकता है या गर्भपात भी हो सकता है। विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि कैफ़ीन फॉलोपियन ट्यूब जो अण्डों को अंडाशय से ले जाती हैं की मांसपेशियों की गतिविधि को घटा सकता है।

Image Source: https://images.botasot.info/

धूम्रपान- ज्यादातर देखा गया है कि धूम्रपान करने वाले पुरुषों के नपुंसक होने की संभावना 50% अधिक होती है क्योंकि उनमें शुक्राणुओं की संख्या काफी कम होती है। धूम्रपान करने वाली महिलाओं की प्रजनन क्षमता धूम्रपान न करने वाली महिलाओं की तुलना में 30% तक कम होती है। धूम्रपान के कारण गर्भाशय में भ्रूण का आरोपण रुक सकता है।

Image Source:https://blogs.discovermagazine.com/

थोड़ी सी जानकारी आपकी जिदंगी की सभी परेशानियों को खत्म कर सकती है इसलिये हमारे द्वारा दिये गये सुझावों को अपनाये और एक सुखद जीवन व्यतीत करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version