Home विविध अपनाएं ये उपाय, प्याज काटते समय आंखो से नही बहेंगे आंसू

अपनाएं ये उपाय, प्याज काटते समय आंखो से नही बहेंगे आंसू

0

वैसे तो सब्जियों में आलू को सबसे विशेष माना जाता है, लेकिन प्याज एक ऐसी है जिसकी अहमियत शायद सभी सब्जियों से ज्यादा है। इसके बिना कोई सब्जी नही बन पाती। भारतीय रसोई घरों में यह सबसे महत्वपूर्ण सामग्री माना जाता है। मगर इसके साथ एक दिक्कत है जिसका सामना लगभग हर दूसरे दिन करना पड़ता है। इसे काटते समय यह आंखो में बहुत तेज लगता है जिस कारण हमारी आंखो में आंसू आने लगते है। अगर आप भी यह परेशानी झेल रहें है तो हमारे बताएं इन तरीकों को अपनाकर बिना प्याज काट सकते है।

इन उपायों को जानने से पहले आइये जानते है कि आखिर ऐसा होता कियों है। दरअसल जब हम प्याज काटते हैं तो उसके अंदर एक कैमिकल रिएक्शन होता है जिसके चलते उसमे से एक गैस बाहर निकलती है। जब यह गैस हमारी आंखो तक पहुंचती है तो पानी के साथ मिलकर एसिड में जाती है। इसके परिणाम स्वरुप हमे आंखों में जलन महसूस होती है और आंखों से आंसू बहने लग जाते है। चलिए अब बात करते है इस परेशानी के हल के बारे में।

1- कुछ समय पानी में भिगो दें

कुछ समय पानी में भिगो देंImage source:

कोशिश करें की प्याज को ठंडा करके काटे, इसके लिए आप उसके उपरी छिलके को छिल कर उसे कुछ देर पानी में डुबोकर रख सकते है। करीब आधे घंटे बाद प्याज को पानी से निकाल कर उसे काटे। इस दौरान एक चीज का ख्याल रखें कि पानी में डुबे रहने प्याज चिपचिपा हो जाता है, बहरहाल सावधानीपूर्वक काटे।

2- विनेगर का यूज करें

Image source:

इसका एक उपाय यह भी है कि आप एक कटौरी में पानी और विनेगर का घोट बनाएं और फिर प्याज को इस घोल में डुबोकर रख दें। इससे भी प्याज को काटते समय आंसू नही आएंगे।

3- फ्रिज में रखें

Image source:

इसके लिए आप प्याज के ऊपरी छिलके को उतार कर उसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। जब प्याज ठंडा हो जाए तो उसे काटे। हालांकि ज्यादातर लोग इसे करना पसंद नही करते क्योंकि इससे फ्रिज में प्याज की बदबू फैल जाती है।

4- प्याज के ऊपरी हिस्से से करें शुरुआत

Image source:

वैसे तो हर इंसान का अपना एक तरीका होता है। मगर आपको बता दें कि अगर आप प्याज को काटने की शुरुआत इसके ऊपरी हिस्से से करती हैं तो इससे न सिर्फ प्याज काटने में असानी होती है बल्कि इससे आपकी आंखो में आंसू भी नही आएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version