Home त्वचा की देखभाल पीरियड्स के दिनों में बरतें ये सावधानियां

पीरियड्स के दिनों में बरतें ये सावधानियां

0

एक महिला के जीवन में यूं तो कई तरह की ऐसी चीजें होती है जो कि उसके लिए परेशानी का कारण बनती हैं। लेकिन एक ऐसी समस्या भी है जो हर लड़की को परेशान करती हैं। जी हां, हम बात कर रहें है पीरियड्स की, लड़कियों को पीरियड्स के दिनों में या इससे पहले भी कई तरह कि परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जैसे अधिक खून का बहाव, पीएमएस और खून के थक्के बनना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। इतना ही नहीं पीरियड्स के दिनों में हमारे शरीर के जिन हिस्सों में दर्द होता है उन पर कई तरह के निशान पड़ जाते है।

एक महिला के जीवन मेंImage Source: https://narodrecept.ru/

पीरियड्स के दिनों में पड़ने वाले ये निशान किसी को भी अच्छे नहीं लगते हैं। इतना ही नहीं ये निशान एक बार पड़ जाएं तो जल्दी जाते भी नहीं हैं। वैसे आपको बता दे कि ये निशान कई बार बहुत खतरनाक भी हो जाते है इन्हीं के कारण कई बार हमें खुजली होने लगती है जो कि आगे चलकर घाव का रुप ले लेती हैं। तो अच्छा होगा की आप इन निशानों को हल्के में ना ले। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप पीरियड्स के दिनो में होने वाली इन समस्याओं से लड़ सकती है।

Image Source: https://wepyun.co.kr/

1. सफाई का रखे ध्यान- पीरियड्स के दिनों में सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। इन दिनो अगर आप सफाई का ध्यान नहीं रखेंगी तो आपको रैशेज की समस्या हो सकती हैं। आप जब भी वॉश रुम जाएं तो अपने हाथों को अच्छे से साफ करें। इसके साथ ही इन दिनों हर रोज नहाना भी चाहिए। आप चाहें तो इन दिनों में दो बार भी नहा सकती है। इन दिनों आप जितनी सफाई से रहेंगी उतना ही आपके लिए सही होगा क्योंकि सफाई न होने की वजह से आपको इंफेक्शन भी हो सकता है |

Image Source: https://www.ecareacademy.com/

2. पैड या कपड़े बदलती रहें- पीरियड्स के दिनों में पैड और कपड़ों के लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। इन दिनों आपको हर 6 घंटे के बाद अपने पैड बदलते रहने चाहिए। साथ ही अपने कपड़ो को लेकर भी खास ख्याल रखें। इन दिनों जितना पैड बदलना जरुरी होता है उतना ही अपने कपड़ो को भी बदलना जरुरी होता हैं।

Image Source: https://her101.com/

3. एंटीसेप्टिक का करें इस्तेमाल- एंटीसेप्टिक का प्रयोग यूं तो हर समय करना चाहिए लेकिन इन दिनों एंटीसेप्टिक का प्रयोग करते रहना चाहिए। वैसे आज कल मार्केट में कई तरह के एंटीसेप्टिक उपलब्ध है। इन एंटीसेप्टिक को आप पैड बदलने के बाद जरुर प्रयोग करें। इससे आपकी रैशेज की समस्या कम हो जाएगी।

Image Source: https://www.wilko.com/

4. सैनिटरी पैड का प्रयोग करे- मार्केट में कई तरह के सैनीटाइजर मिल जाते है और आजकल हर लड़की अपने पास सैनीटाइजर जरुर रखती हैं। लेकिन क्या आप ये जानती है कि सैनीटाइजर के साथ-साथ सैनिटरी पैड भी आजकल मार्केट में मौजूद हैं जिनका प्रयोग कर के आप रैशेज की समस्या से निजात पा सकती है | आप अच्छे पैड का प्रयोग कर के भी इन समस्याओं को दूर कर सकती हैं।

Image Source: https://i.livescience.com/

5. पाउडर या बादाम के तेल का करें इस्तेमाल- इन दिनों आप जब भी पैड बदलें या फिर नहाने जाएं तो उन पर पाउडर जरुर लगाएं। इससे भी आपको किसी भी तरह की समस्या नही होगी। वैसे आप चाहे तो बादाम के तेल का भी प्रयोग कर सकती है जिन स्थानों पर दर्द के कारण निशान पड़ गए हो उन सभी स्थानों पर बादाम का तेल लगा लें। इससे आपके निशान हल्के हो जाएंगे।

Image Source: https://1.bp.blogspot.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version