Home स्वास्थ्य गर्भावस्था प्रेग्नेंसी के दौरान सानिया मिर्जा का फिटनेस मंत्र

प्रेग्नेंसी के दौरान सानिया मिर्जा का फिटनेस मंत्र

0

शादी के बाद हर लड़की के जीवन का सुखद क्षण तब आता है जब वो मां बनने की दहलीज में पहला कदम बढ़ाती है। जिसका इंतजार वो बड़ी ही बेसब्री से करतीं है। ऐसा ही सुंदर-सुखद एहसास देने वाला पल टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के जीवन में आया है। हमारे देश को कई मेडल देकर सम्मानित करने वाली सानिया मिर्जा इन दिनें प्रेग्नेंसी के तीसरे चरण से गुजर रही है।

प्रेग्नेंसी के दौरान सानिया मिर्जा अपने शरीर का पूरी तरह से ख्याल रख रही है। आइये जानते है उनकी दिनचर्या की प्रेगनेंसी डाइट और एक्‍सरसाइज प्‍लान के बारे में…जिससे वो अपने शरीर का पूरा ख्याल रख पा रही है।

भरपूर नींद –

प्रेग्नेंसी

सानिया मिर्जा का कहना है कि प्रेग्नेंसी के समय में दिनभर की थकान को दूर करने के लिए शरीर को पूरा आराम देना आवश्यक होता है।. जिसके लिये अच्‍छी नींद का होना काफी जरूरी है। नींद पूरी होने से शरीर रिफ्रेश हो जाता है। और इससे शारीरिक तनाव भी दूर रहता है।

योगासान –

 

 

सानिया ने बताया आज के समय में सभी रोगों का उपचार योग को माना गया है, योगा न सिर्फ शरीर को फिट रखता है बल्कि हमारा शारीरिक एवं मानसिक संतुलन भी सही रहता है प्रेगनेंसी के दौरान जो योगासान आप करते है इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सुचारू रूप से काम करता है। साथ ही लेबर पेन के दौरान अच्‍छे से सांस लेने में मदद भी करता हैं। इसके अलावा सानिया अपने आपको एक्टिव रखने के लिए रोजाना चार से पांच किलोमीटर वॉक करती हैं।

डाइट और मसाज पर देती है ध्‍यान –

भले ही सानिया मां बनने की देहलीज में पांव रख चुकी है पर आज भी उनके चेहरे पर वही ग्लों देखने को मिल रहा है जो शादी के पहले था। इसके लिए सानिया अपने खान-पान का विशेष ख्याल रख रही है। वो अपने खाने में बाहरी फूड्स की बजाय फलों का जूस लेना ज्यादा पसंद करती है। जिसे वो समय समय पर पीती रहती है। सानिया मिर्जा ने प्रेग्नेसी काल के लिए अपने पास एक सहायक टीम रखी है जो प्रसवपूर्व आहार के साथ उनके डाइट के बारे में गाइड करती है इसके अलावा एक योगा के प्रशिक्षक है जो उन्‍हें योगासन के बारे में सिखातें है। सानिया ने बताया आपको प्रसव पूर्व विशेषज्ञों की हर एक सलाह की जरुरत होती है जो आपको प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली बातों से अवगत कराते है और सही मार्गदर्शन देते हैं।

डाइट प्‍लान –

गर्भावस्था के दौरान सानिया मिर्जा संतुलित आहार को खाना ज्यादा पसंद करती है। वे अपने आहार में दाल-चावल और रोटी के साथ हरी सब्जियों पर ज्‍यादा ध्‍यान देती है। इसके अलावा वो गुड़ और ड्रायफ्रूट्स से बने स्‍नेक्‍स खाती है। सुबह और रात को सोने से पहले रोजाना एक गिलास दूध पीती है। जो इस दौरान होने वाली कैल्शियम की कमी को दूर करने में सहायक होता है।

सानिया का मानना है कि आप चाहे गर्भवती हों या नहीं, फ्लेक्ससीड(अलसी) खाने की हमेशा सलाह देती हैं भारतीय मसालों में सानिया को भूना हुआ फ्लेक्ससीड खाना काफी पसंद है। जिसका सेवन करने की सलाह वो सभी को देती है।…

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version