Home स्वास्थ्य गर्भावस्था गर्भावस्था में इन पेय पदार्थों का सेवन बढ़ाता है गर्भपात की संभावना

गर्भावस्था में इन पेय पदार्थों का सेवन बढ़ाता है गर्भपात की संभावना

0

गर्भावस्था एक ऐसी स्थिति होती है जब हर कोई उसे अच्छा व पौष्टिक आहार खाने की सलाह देता है। मगर कई बार गर्भवती महिलाएं अपनी जुबान के हाथों मजबूर होकर कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेती हैं जो बाद में उनके व होने वाले बच्चे के लिए तकलीफ पैदा करता है। इन्हीं में चाय और कॉफी ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन गर्भवती महिलाओं को भूल कर भी न करें। आपको बता दें कि गर्भावस्था के दौरान चाय व कॉफी का सेवन महिलाओं के गर्भपात का कारण भी बन सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि इनके सेवन से आपको क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।

गर्भावस्था

1. जैसा कि आप जानते ही हैं कि चाय कॉफी में कैफीन मौजूद होती है। अगर गर्भवती महिला इसका सेवन करती हैं तो इससे उनके भ्रूण पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

2. गर्भावस्था में मूड़ स्वींग होना आम बात है, ऐसे में उन्हें तरह तरह की चीजें खाने व पीने का मन होता है। मगर ख्याल रखें कि आपको इस हालत में पाउडर कॉफी, एस्प्रेसो या फिर फिल्टर कॉफी नही पीनी चाहिए।

3. अगर आप प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा कॉफी का सेवन करती हैं तो इससे गर्भ में पल रहे बच्चे का वजन कम हो जाता है।

4. अगर आपको ब्लैक टी पीना पसंद है तो अपनी गर्भावस्था में इसका सेवन बिल्कुल बंद कर दें, क्योंकि इससे गर्भपात की संभावना बढ़ जाती है।

5. प्रेग्नेंट महिलाओं के यह जानना बहुत जरुरी है कि 200 मिलीग्राम से ज्यादा चाय या कॉफी मिला उनके लिए हानिकारक है। अगर आपको पीनी भी है तो इसकी बेहद कम मात्रा ही पिएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version