Home विविध रसोई से जानिए बेसन ब्रेड टोस्ट बनाने की पूरी विधि

जानिए बेसन ब्रेड टोस्ट बनाने की पूरी विधि

0
बेसन ब्रेड टोस्ट

बेसन ब्रेड टोस्ट न सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं बल्कि इसे बड़ो से लेकर बच्चों तक हर कोई पसन्द करता है। बाजार की बहुत सी मिठाइयों की दुकानों पर भी बेसन ब्रेड टोस्ट बनते है। इनको सभी उम्र के लोग पसंद करते हैं। यदि आप घर पर बाजार की तरह स्वादिष्ट ब्रेड टोस्ट बनाना चाहती हैं तो यहां हम आपको इन्हें बनाने की पूरी विधि बता रहें हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।

बेसन ब्रेड टोस्ट के लिए सामग्री –

  • नमक- स्वादानुसार
  • बेसन- 1/2 कप
  • बारीक कटी मिर्च- 1,
  • बारीक कटा प्याज- 1
  • ब्रेड- 5
  • बारीक कटा टमाटर- 1
  • बारीक कटी धनिया पत्ती- 2 चम्मच
  • तेल- 4 चम्मच

यह भी पढ़ें – इस तरह बनाएं वेज चीज टोस्ट

बेसन ब्रेड टोस्ट बनाने की विधि –

सबसे पहले आप एक बड़ा बर्तन लीजिये फिर उसमें आप बेसन, टमाटर, धनिया, प्याज तथा नमक को एक साथ डाल कर पानी के साथ अच्छे से मिला लें तथा गाढ़ा घोल तैयार कर लें। अब आप एक पैन में और उसमे तेल डाल कर गर्म कर लें। ब्रेड के स्लाइस को तैयार कर उसे बेसन के घोल में अच्छे से डुबो कर पैन में गर्म कर लें। एक साइड से ब्रेड स्लाइस गर्म होने के बाद दूसरी और से भी इसे सुनहरा होने तक पकाएं। जब दोनों और से ब्रेड स्लाइस पक जाए तो उनको निकाल लें। इसी प्रकार से आप अन्य ब्रेड का भी टोस्ट बना लें तथा सभी को टॉमेटो सॉस के साथ सर्व करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version