Home मेकअप हर स्किन टोन के लिए परफेक्ट हैं ये लिप कलर

हर स्किन टोन के लिए परफेक्ट हैं ये लिप कलर

0

 

होठों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महिलाएँ लिपस्टिक का इस्तेमाल करती है। जो उनकी खूबसूरती में चार – चाँद लगाती है। अक्सर कई बार महिलायें हो या लड़कियां लिपस्टिक शेड का चयन करते समय कंफ्यूज हो जाती हैं कि क्या वो कलर चेहरे पर सूट करेगा या नहीं। इसके अलावा कई बार तो ऐसा भी होता है कि वो लिप कलर खरीद लेती है और इस्तेमाल करने के बाद अच्छा नहीं लगता है। अगर आप भी इस परेशानी से गुजर रही है तो ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे लिप कलर लेकर आएं हैं जो हर स्किन टोन के लिए परफेक्ट हैं तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ लिप कलर के बारे में जो सभी स्किन टोन पर जंचते हैं।

लिप कलरImage Source: 

यह भी पढ़ें – लिपस्टिक लगाते समय इन स्टेप्स को करें फॉलो

1. पिंक लिप कलर (Pink lip colour) –

ये लिप कलर आपको सब लोगों से अलग लुक देगा। आप चाहे तो इसे नाइट पार्टी हो या कैजुअल डे आउट पर इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपको क्लासी और गॉर्जियस लुक देगा।

Image Source: 

2. चेरी लिप कलर (Cherry lip colour) –

अगर आप ब्राइट कलर लगाना पसंद करती है तो ये आपके लिए एक परफेक्ट कलर है। इस लिप कलर से आप अपने लुक को बोल्ड और ग्लैमरस बना सकती हैं।

Image Source: 

यह भी पढ़ें – बोल्ड लुक पाना चाहती हैं तो जरूर ट्राई करें यह पांच रंग की लिपस्टिक

3. ब्राउन लिप कलर (Brown lip colour) –

आपको बता दें कि इस लिप कलर का लाइट शेड हर स्किन टोन के लिए बेहतर हैं। अगर आप डार्क कलर में कोई ऐसा शेड ढूंढ रही हैं, जो आपको ज्यादा बोल्ड लुक ना दे तो ये आपके लिए ही है।

Image Source: 

4. ब्लड रेड लिप कलर (Blood red lip colour) –

ये ऐसा लिप कलर हैं जो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं रहा। यह भी हर स्किन टोन पर सूट करता हैं। अगर आप किसी नाईट पार्टी के लिए जा रही है तो ये आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है और इससे आपको काफी बोल्ड, गॉर्जियस और ग्लैमरस लुक मिलता हैं।

Image Source: 

यह भी पढ़ें – पिंक लिप्स पाने के लिए इस तरह बनाएं होममेड लिपस्टिक

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version